स्मृति ईरानी की 25 साल बाद वापसी, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 का पहला एपिसोड देखकर फैंस हुए भावुक। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
25 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहा पॉपुलर शो’ Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 अब चर्चा का विषय बन चुका है। स्मृति ईरानी” एक बार फिर तुलसी वीरानी के आइकॉनिक किरदार में नजर आईं और शो के पहले एपिसोड ने दर्शकों को इमोशनल कर दिया।
तुलसी वीरानी की वापसी बनी खास वजह
एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस किया गया ये शो पहले भी टेलीविज़न इतिहास में कई रिकॉर्ड बना चुका है। अब इस शो का सीजन 2 भी दर्शकों को उतना ही पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग “मां की आंखें भर आईं” जैसे इमोशनल रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने यह भी कहा कि यह शो उनके परिवार के साथ बिताए पुराने समय की याद दिला रहा है।
फैंस बोले: ‘जैसे बचपन लौट आया हो’
पहले एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर #TulsiIsBack और #KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi2 ट्रेंड कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा,
“जैसे ही टाइटल ट्रैक बजा, मम्मी की आंखों में आंसू आ गए।” वहीं किसी ने कहा, “सिर्फ यही शो है जो मुझे दोबारा टीवी देखने पर मजबूर कर सकता है।”
पुराने चेहरे, नई कहानी
इस बार शो में हितेन तेजवानी (करण), गौरी प्रधान (नंदिनी) और अपरा मेहता (सविता) जैसे पुराने कलाकार भी नजर आए, जिनकी वापसी ने नॉस्टैल्जिया को और गहरा कर दिया है। हालांकि कहानी में मॉडर्न ट्विस्ट भी दिखाया गया है जो नए दर्शकों को भी जोड़ने में मदद करेगा।

