Met Gala: कई बॉलीवुड सेलेब्स Met Gala में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। कियारा आडवाणी इस साल मेट गाला में डेब्यू करने वाली हैं। सिद्धार्थ भी पत्नी को सपोर्ट करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं।
Kiara Advani Debut In Met Gala: Met Gala 2025 में कई सेलेब्स अपने फैशन सेंस से लोगों को लुभाने वाले हैं। मेट गाला मई के पहले सोमवार को होगा। 5 मई को मेट गाला होगा। कियारा आडवाणी इस बार डेब्यू करने वाली हैं। कियारा आडवाणी अपने डेब्यू के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गई हैं। साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी प्रेग्नेंट पत्नी का समर्थन करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। न्यूयॉर्क से वर्कआउट करते हुए सिद्धार्थ ने फोटोज शेयर की हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी कियारा आडवाणी का खास ख्याल रख रहे है। वो हमेशा कियारा के साथ ही नजर आ रहे हैं। अब सिद्धार्थ कियारा के डेब्यू में उनके साथ गए हैं। उनका पोस्ट वायरल हो गया है।
सिद्धार्थ ने पोस्ट शेयर किया
सिद्धार्थ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वर्कआउट करते हुए फोटोज शेयर की हैं। वह जिम में पसीना बहाते और खुद को हाइड्रेट रखते हुए दिखते हैं। अपने काम के साथ सिद्धार्थ ने न्यूयॉर्क का व्यू भी दिखाया है। उनके हैशटैग थे जिम टाइम और हाइड्रेट।
कियारा आडवाणी ने भी एक फैशन शो से अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। उनके फैंस फोटो देखकर इंप्रेस हो गए हैं। ये इवेंट कियारा के लिए बहुत खास है। वह पहली बार ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत को रिप्रिजेंट कर रही हैं, और दूसरा वो बेबी बंप के साथ वॉक करेंगी। मेट गाला शुरू होने का हर कोई इंतजार कर रहा है। ताकि वह फोटोज को देख सकें।
बता दें कियारा आडवाणी के अलावा शाहरुख खान भी मेटगाला में नजर आने वाले हैं। इस साल सिंगर दिलजीत दोसांझ भी रेड कार्पेट पर नजर आने वाले हैं।
कियारा आडवाणी ने कुछ समय पहले ही खास अंदाज में अनाउंस की थी. दोनों ने हाथ में बेबी के सॉक्स लिए हुए फोटो शेयर की थी, तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा गिफ्ट मिलने वाला है।
For more news: Entertainment

