ISL Football Update: AIFF और FSDL के बीच MRA विवाद के चलते ISL 2025-26 सीजन पर संकट गहरा गया है। 7 अगस्त 2025 को AIFF के अधिकारी 8 ISL क्लबों के CEO से मुलाकात कर लेंगे बड़ा फैसला। जानें पूरी अपडेट।
ISL Football Update: ISL 2025-26 सीजन खतरे में? आयोजक FSDL और AIFF के बीच मास्टर राइट्स एग्रीमेंट का नवीनीकरण नहीं होने से इंडियन सुपर लीग की स्थिति अनिश्चित बनी हुई है। अब AIFF अधिकारी देश के 8 प्रमुख ISL क्लबों के CEO से 7 अगस्त 2025 को मुलाकात करेंगे ताकि मौजूदा संकट पर समाधान निकाला जा सके।
क्या है पूरा मामला? (ISL Football Update)
इंडियन सुपर लीग (ISL) के आयोजक Football Sports Development Limited (FSDL) और All India Football Federation (AIFF) के बीच का 15 साल पुराना मास्टर राइट्स एग्रीमेंट (MRA) इस साल 18 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। नए करार पर कोई सहमति नहीं बनने के कारण ISL के अगले सीजन पर अस्थायी रोक लगाई गई है।
कौन-कौन से क्लब हैं बैठक में शामिल?
AIFF ने जानकारी दी है कि 7 अगस्त 2025, गुरुवार को नई दिल्ली में वह 8 ISL क्लबों के CEO से मुलाकात करेगा। यह बैठक भारतीय फुटबॉल की दिशा और मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए आयोजित की जा रही है।
बैठक में शामिल क्लब- बेंगलुरु FC, एफसी गोवा, हैदराबाद FC, जमशेदपुर FC, ओडिशा FC, पंजाब FC, केरल ब्लास्टर्स, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC इन सभी क्लबों ने AIFF को पत्र लिखकर “सकारात्मक संवाद की मांग” की है।
कौन से बड़े क्लब हैं इस बातचीत से बाहर?
बैठक में मोहन बागान सुपर जायंट, ईस्ट बंगाल, मुहम्मडन स्पोर्टिंग, चेन्नईयिन FC, और मुंबई सिटी FC जैसे क्लबों के नाम शामिल नहीं हैं। इन क्लबों ने AIFF को भेजे गए सामूहिक पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
AIFF अध्यक्ष का बयान
AIFF अध्यक्ष कल्याण चौबे पहले ही कह चुके हैं कि ISL का अगला सीजन होगा। हालांकि, उन्होंने अब तक इसकी सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। ISL का सीजन आम तौर पर सितंबर से अप्रैल तक चलता है।

