IPL 2026 में अनुष्का शर्मा RCB की जीत के लिए प्रार्थना करती दिखीं। मैच के दौरान वह राधा नाम जप करती नजर आईं, विराट कोहली से उनका भावुक पल वायरल हो गया।
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच धर्मशाला में खेले गए मुकाबले के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और टीम RCB के समर्थन में स्टेडियम में मौजूद रहीं।
हाथ जोड़कर जीत की दुआ करती दिखीं अनुष्का
मैच के दौरान अनुष्का शर्मा को कई बार हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए देखा गया। वह लगातार RCB की जीत के लिए दुआ करती नजर आईं और अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करती दिखीं।
kohli hugging anushka after the game🫶❤️😍 pic.twitter.com/ixbfN63XKZ
— satyam (@noontonightt) May 26, 2026
राधा नाम जप काउंटर रिंग के साथ दिखा खास अंदाज
अनुष्का शर्मा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिनमें वह अपनी उंगलियों में पहनी राधा नाम जप काउंटर रिंग के जरिए मंत्र जाप करती नजर आ रही हैं। फैंस ने उनके इस भावुक और आध्यात्मिक अंदाज को काफी पसंद किया।
also read: रणवीर सिंह पर FWICE बैन विवाद: क्या अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे का…
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं
फैंस ने अनुष्का की तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया दी। किसी ने लिखा कि वह पूरे दिल से RCB की जीत के लिए प्रार्थना कर रही थीं, तो किसी ने कहा कि उनकी भावनाएं मैच से ज्यादा गहरी थीं। वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में विराट के प्रदर्शन पर भी कमेंट किया।
जीत के बाद विराट कोहली का खास पल
इस मुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली सीधे स्टैंड्स में मौजूद अनुष्का शर्मा के पास पहुंचे और उन्हें गले लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

