Instagram Repost Feature: इंस्टाग्राम ने नया Repost फीचर लॉन्च कर दिया है, जिससे यूजर्स अब बिना थर्ड पार्टी ऐप के रील्स और पोस्ट आसानी से शेयर कर सकते हैं। जानें कैसे करें Instagram Repost का इस्तेमाल और बढ़ाएं अपनी पोस्ट की पहुंच।
Instagram Repost Feature: इंस्टाग्राम ने यूजर्स के लिए एक बहुत ही काम का नया Repost फीचर लॉन्च कर दिया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अब बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के सीधे अपने अकाउंट से किसी भी रील या पोस्ट को रिपोस्ट कर सकते हैं। सिर्फ एक टैप में आप किसी भी पब्लिक कंटेंट को अपने प्रोफाइल पर आसानी से शेयर कर पाएंगे।
Instagram Repost Feature क्या है?
इंस्टाग्राम का यह नया Repost फीचर यूजर्स को अपने दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ किसी भी रील या पोस्ट को सीधे शेयर करने की सुविधा देता है। रिपोस्ट किया गया कंटेंट आपके प्रोफाइल पर एक अलग Reposts टैब में दिखेगा, जिससे आपके फॉलोवर्स आसानी से आपका रिपोस्ट किया हुआ कंटेंट देख सकते हैं। पहले जहां यूजर्स पोस्ट या रील को केवल डायरेक्ट मैसेज या दूसरे प्लेटफॉर्म से शेयर कर पाते थे, अब यह प्रोसेस और भी आसान हो गया है।
Instagram Repost Feature के फायदे
-
सीधे शेयरिंग: बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के सीधे रिपोस्ट करें।
-
कैप्शन ऑप्शन: रिपोस्ट करते वक्त आप कैप्शन भी लिख सकते हैं।
-
इंप्रूव्ड रीच: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यह फीचर उनकी पोस्ट की रीच बढ़ाने में मदद करेगा।
-
Reposts टैब: रिपोस्टेड कंटेंट प्रोफाइल पर अलग से दिखेगा, जिससे आपके फॉलोवर्स को आसानी से पता चलेगा कि आपने क्या शेयर किया है।
Instagram Repost Feature का उपयोग कैसे करें?
-
सबसे पहले अपने फोन में इंस्टाग्राम ऐप को अपडेट करें।
-
इंस्टाग्राम खोलें और उस रील या पोस्ट पर जाएं जिसे आप रिपोस्ट करना चाहते हैं।
-
पोस्ट के नीचे शेयर बटन के पास दो तीरों वाला Repost आइकन देखें, उस पर क्लिक करें।
-
एक बबल पॉप-अप होगा जहां आप कैप्शन या रिएक्शन जोड़ सकते हैं (यह ऑप्शनल है)।
- अब रिपोस्ट की गई पोस्ट आपके प्रोफाइल के Reposts टैब में दिखेगी और आपके फॉलोवर्स के फीड पर भी दिखाई देगी।

