Commonwealth Games 2026 में भारत का अभियान आज से शुरू होगा। जानिए पूरा शेड्यूल, नीरज चोपड़ा का मुकाबला कब है और फ्री में लाइव कहां देखें।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (Commonwealth Games 2026) का आयोजन इस बार स्कॉटलैंड के ग्लासगो में किया जा रहा है। भारतीय दल आज से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इस बार भारत की ओर से 124 एथलीट अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रमंडल खेलों का समापन 2 अगस्त 2026 को होगा।
इस संस्करण में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, लॉन बॉल्स, ट्रैक साइक्लिंग, जूडो, तैराकी, जिम्नास्टिक्स और अन्य प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ी पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पर भी सभी की नजरें रहेंगी।
भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 लाइव कैसे देखें?
भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
यदि आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मुकाबले देखना चाहते हैं, तो DD Free Dish के जरिए भी चुनिंदा मुकाबलों का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।
also read: भारत से ODI सीरीज हार के बाद हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्ता…
Commonwealth Games 2026: भारत का पूरा शेड्यूल (IST)
23 जुलाई (गुरुवार)
- लॉन बॉल्स: पुरुष सिंगल्स और महिला पेयर्स ग्रुप स्टेज – दोपहर 2:00 बजे
- उद्घाटन समारोह – रात 10:30 बजे
24 जुलाई (शुक्रवार)
- लॉन बॉल्स ग्रुप स्टेज
- बॉक्सिंग शुरुआती मुकाबले – दोपहर 3:30 बजे
- आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स – शाम 4:30 बजे
- पैरा पावरलिफ्टिंग फाइनल
- स्विमिंग और पैरा स्विमिंग फाइनल
25 जुलाई (शनिवार)
- लॉन बॉल्स ग्रुप स्टेज
- बॉक्सिंग मुकाबले
- महिला टीम जिम्नास्टिक्स फाइनल
- भारत बनाम स्कॉटलैंड (3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल)
- तैराकी फाइनल
26 जुलाई (रविवार)
- वेटलिफ्टिंग फाइनल
- लॉन बॉल्स
- बॉक्सिंग
- पुरुष और महिला ऑल-अराउंड जिम्नास्टिक्स फाइनल
27 जुलाई (सोमवार)
- एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स की शुरुआत
- लॉन बॉल्स सेमीफाइनल
- वेटलिफ्टिंग फाइनल
- तैराकी
- भारत बनाम नाइजीरिया (3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल)
28 जुलाई (मंगलवार)
- लॉन बॉल्स मेडल मुकाबले
- एथलेटिक्स
- महिला हाई जंप फाइनल
- पुरुष 100 मीटर फाइनल
- वेटलिफ्टिंग फाइनल
29 जुलाई (बुधवार)
- लॉन बॉल्स
- वेटलिफ्टिंग
- एथलेटिक्स
- पुरुष लॉन्ग जंप और महिला स्टीपलचेज फाइनल
30 जुलाई (गुरुवार)
- ट्रैक साइक्लिंग
- नीरज चोपड़ा का जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन
- एथलेटिक्स
- वेटलिफ्टिंग
31 जुलाई (शुक्रवार)
- जूडो
- बॉक्सिंग सेमीफाइनल
- पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल (नीरज चोपड़ा)
- 200 मीटर और 400 मीटर हर्डल्स फाइनल
1 अगस्त (शनिवार)
- बॉक्सिंग गोल्ड मेडल मुकाबले
- ट्रैक साइक्लिंग फाइनल
- ट्रिपल जंप, 5000 मीटर और 4×400 मीटर रिले फाइनल
2 अगस्त (रविवार)
- ट्रैक साइक्लिंग फाइनल
- जूडो मेडल मुकाबले
- समापन समारोह – रात 10:30 बजे
- इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
इस बार भारतीय दल से नीरज चोपड़ा के अलावा बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, जूडो, लॉन बॉल्स और एथलेटिक्स के कई अनुभवी खिलाड़ी पदक जीतने की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेंगे। भारत की कोशिश पिछले संस्करण की सफलता को दोहराने की होगी।

