Bigg Boss 19 की शुरुआत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानें कौन करेगा शो को होस्ट, कब रिलीज होगा पहला प्रोमो और क्या है सलमान खान का अगला प्रोजेक्ट।
पॉपुलर रिएलिटी शो Bigg Boss के सीजन 19 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस शो को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Bigg Boss 19 की प्रोडक्शन जिम्मेदारी एंडेमोल शाइन इंडिया के पास ही है और शो कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा।
सलमान खान एक बार फिर बनेंगे होस्ट
हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ही शो को होस्ट करने वाले हैं। यह उनका 16वां सीजन होगा जिसमें वे Bigg Boss को होस्ट करेंगे। खबर है कि सलमान खान जून 2025 के अंत तक शो का पहला प्रोमो शूट करेंगे।
Bigg Boss 19 की टेलीकास्ट डेट
शो का प्रीमियर जुलाई 2025 के आखिरी हफ्ते में होने की संभावना है। हालांकि, मेकर्स की ओर से फिलहाल कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
सलमान खान का वर्कफ्रंट: कौन सी फिल्में हैं लाइन में?
सलमान खान आखिरी बार ईद 2025 पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही। इसके बाद सलमान अब एक और बड़ी फिल्म की तैयारी में हैं।
संजय दत्त के साथ नई फिल्म
सलमान खान जल्द ही संजय दत्त के साथ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे, जिसकी घोषणा उन्होंने ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के दौरान की थी।
अपूर्व लाखिया की फिल्म में निभाएंगे शहीद कर्नल की भूमिका
सलमान खान निर्देशक अपूर्व लाखिया की एक फिल्म में भी नजर आएंगे, जिसमें वे शहीद कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म गलवान घाटी की झड़प पर आधारित होगी और इसकी शूटिंग जुलाई 2025 से शुरू हो सकती है
For more news: Entertainment


