अब्दु रोजिक ने अपनी टूटी सगाई और एक्स मंगेतर संग रिश्ते पर खुलकर बात की। जानिए कैसे हाइट को लेकर ट्रोलिंग बनी ब्रेकअप की वजह।
सिंगर और अब्दु रोजिक इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी टूटी सगाई और एक्स मंगेतर के साथ रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अब्दु ने बताया कि लोगों की दखलअंदाजी और लगातार मिलने वाले नेगेटिव कमेंट्स उनके रिश्ते के टूटने की बड़ी वजह बने।
रिश्ते में बढ़ी बाहरी दखलअंदाजी
हाल ही में दीपशिखा साधवानी के साथ बातचीत में अब्दु रोजिक ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी मंगेतर की पहचान को निजी रखा था। इसके बावजूद कुछ लोगों को उनकी मंगेतर का नंबर मिल गया और उन्हें लगातार मैसेज किए जाने लगे।
अब्दु ने बताया कि कई लोग उनकी छोटी हाइट का मजाक उड़ाते थे और उनकी मंगेतर से सवाल करते थे कि वो इतने छोटे कद वाले इंसान से शादी कैसे कर सकती हैं। इन बातों ने उनकी मंगेतर को मानसिक रूप से काफी परेशान कर दिया।
also read: एकता कपूर की कास्टिंग पर सुधा चंद्रन का बड़ा बयान, ‘क्योंकि सास भी कभी…
‘वो ये सब सहन नहीं कर पाईं’
अब्दु रोजिक ने आगे बताया कि लगातार ट्रोलिंग और भद्दे कमेंट्स की वजह से उनकी मंगेतर टूट गई थीं। बाद में उन्होंने अब्दु से माफी मांगी और कहा कि वो इस तरह की निगेटिविटी और ट्रोलिंग को झेल नहीं सकतीं।
अब्दु ने कहा कि उन्होंने उनकी स्थिति को समझा और रिश्ते को खत्म करने का फैसला दोनों की सहमति से लिया। उन्होंने साफ किया कि दोनों के बीच किसी तरह की नाराजगी नहीं है।
पहले भी टूट चुका है रिश्ता
बता दें कि इससे पहले भी अब्दु रोजिक जुलाई 2024 में शादी करने वाले थे, लेकिन वह रिश्ता भी किसी कारणवश आगे नहीं बढ़ पाया। हालांकि अब्दु ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखने की कोशिश की है।
View this post on Instagram
3 फीट 9 इंच की हाइट, फिर भी करोड़ों दिलों पर राज
अब्दु रोजिक अपनी प्रतिभा और सकारात्मक सोच की वजह से दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। उन्हें ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी और रिकेट्स जैसी बीमारी है, जिसकी वजह से उनकी हाइट केवल 3 फीट 9 इंच है।
इसके बावजूद उन्होंने अपने गानों, सोशल मीडिया और टीवी शोज के जरिए करोड़ों फैंस का दिल जीता है। अब्दु को Bigg Boss और Laughter Chefs जैसे लोकप्रिय शोज में भी देखा जा चुका है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इंटरव्यू
अब्दु रोजिक का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके साहस और ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग के खिलाफ अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।

