IATO के वार्षिक अधिवेशन में रिकॉर्ड भागीदारी ने बढ़ाई उम्मीद
बेहतर एयर कनेक्टिविटी एवं पर्यटन सुविधाओं में विस्तार से मिलेगा फायदा
पर्यटन सुविधाओं में विस्तार
पर्यटन स्थलों पर विकसित होती आधारभूत संरचनाएं, नए गंतव्यों पर लग्जरी टेंट सिटीज व नए होटल्स, लगातार बढ़ती पर्यटन सुविधाएं भी इनबाउंड टूरिज्म बढ़ाने में मदद करेगी। मध्यप्रदेश में हवाई संपर्क का विस्तार विकास के नए रास्ते खोल रहा है औऱ अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच आसान बना रहा है।
गंतव्यों से हो रहे हैं प्रभावित पर्यटन
आईएटीओ संस्था के 350 से ज्यादा सदस्य प्रदेश के विभिन्न गंतव्यों पर भ्रमण के लिये निकले। सोमवार को चंदेरी, उज्जैन, इंदौर, भीमबेटका, भोजपुर जैसे पर्यटन स्थलों पर भ्रमण किया। आईएटीओ के श्री महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फैम ट्रीम से निश्चित फायदा होगा। ट्रेवल एजेंट्स, टूर ऑपरेटर्स पर्यटन गतव्यों पर भ्रमण कर स्वयं अनुभव ले रहे हैं। प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य, यूनेस्को विश्व धरोहरों के साथ ही हर तरफ फैली हरियाली से खासे प्रभावित हो रहे हैं। अपने अनुभव के आधार पर ये लोग अपनी संस्थाओं के माध्यम से विदेशी पर्यटकों को मध्यप्रदेश के वैभवशाली इतिहास, गौरवशाली संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध विरासत एव विविध वन्यजीव संपदा से अवगत कराएंगे एवं उन्हें म.प्र. आने के लिये आमंत्रित करेंगे। आईएटीओ अधिवेशन एवं फैम ट्रीप्स का सीधा फायदा मध्यप्रदेश में विदेशी पर्यटकों की संख्या की वृद्धि के रूप में देखने को मिलेगा।

