Vitamin B12 Deficiency Symptoms: थकान, कमजोरी या कंफ्यूजन हो तो Vitamin B12 की कमी हो सकती है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए जरूरी सुझाव और बी12 के नेचुरल सोर्स जानें।
Vitamin B12 Deficiency Symptoms: अगर आप अक्सर थका हुआ महसूस करते हैं, दिमाग कंफ्यूज रहता है या शरीर में लगातार कमजोरी बनी रहती है, तो इसे हल्के में न लें। ये लक्षण विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) की ओर इशारा कर सकते हैं। यह विटामिन न केवल रेड ब्लड सेल्स बनाने में अहम भूमिका निभाता है, बल्कि दिमाग और नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए भी जरूरी है।
Vitamin B12 की कमी क्यों होती है?
मानव शरीर खुद विटामिन बी12 प्रोड्यूस नहीं करता। यह केवल डाइट या सप्लीमेंट्स से ही प्राप्त किया जा सकता है। बी12 मुख्य रूप से एनिमल बेस्ड फूड्स में पाया जाता है, जैसे मांस, मछली, अंडा, दूध और दूध से बने उत्पाद। शाकाहारी या वीगन डाइट फॉलो करने वालों में इसकी कमी आम बात है।
Vitamin B12 Deficiency के प्रमुख लक्षण
बार-बार थकान महसूस होना
शरीर में कमजोरी और एनर्जी लेवल का गिरना
निर्णय लेने में कंफ्यूजन या ध्यान केंद्रित करने में परेशानी
स्किन का पीला पड़ना
मुंह में छाले और जीभ में सूजन
हाथ-पैर में झनझनाहट या सुन्नपन
डिप्रेशन और मूड स्विंग्स
यदि ये लक्षण कई हफ्तों तक बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
किन लोगों को ज्यादा खतरा?
वेजिटेरियन या वीगन डाइट लेने वाले लोग
पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे व्यक्ति
अधिक शराब का सेवन करने वाले
बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने वाली महिलाएं
50 वर्ष से अधिक उम्र के लोग
गर्भवती महिलाएं – क्योंकि भ्रूण के दिमाग और नर्वस सिस्टम के विकास के लिए B12 जरूरी होता है
Vitamin B12 के नेचुरल सोर्स
एनिमल फूड्स: मीट, मछली, अंडा, दूध, दही
फोर्टिफाइड फूड्स: प्लांट-बेस्ड मिल्क (सोया, बादाम), ब्रेकफास्ट सीरियल्स
सप्लीमेंट्स: टैबलेट, कैप्सूल या इंजेक्शन
विटामिन B12 की कमी कैसे पहचानें?
इसके लिए सबसे सटीक तरीका है – ब्लड टेस्ट। इससे शरीर में विटामिन B12 का स्तर स्पष्ट रूप से पता चलता है।
क्या होता है अधिक मात्रा लेने से?
हालांकि शरीर अतिरिक्त विटामिन B12 को यूरिन के जरिए बाहर निकाल देता है, फिर भी एक बार में बहुत अधिक डोज लेने से डायरिया, स्किन इरिटेशन या इचिंग जैसे मामूली साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
For more news: Health


