वी-गार्ड ने लॉन्च किया एयरविज़ BLDC सीलिंग फैन सीरीज, जो स्टाइलिश, ऊर्जा बचाने वाले और आधुनिक घरों के लिए परफेक्ट हैं।
वी-गार्ड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने अपनी नई एयरविज़ सीरीज़ के बीएलडीसी तकनीक से लैस सीलिंग फैंस लॉन्च किए हैं, जो आधुनिक भारतीय घरों के लिए स्टाइल, पावर और एनर्जी सेविंग का बेहतरीन मेल पेश करते हैं। कंपनी के डायरेक्टर और सीओओ रामचंद्रन वी ने बताया कि वी-गार्ड का फोकस हमेशा ऐसे इनोवेटिव प्रोडक्ट्स पर रहा है जो स्मार्ट और बेहतर कल की नींव रखें। एयरविज़ सीरीज में चार खास मॉडल—एयरविज़ लाइट, एयरविज़ प्राइम, एयरविज़ प्लस और एयरविज़ एन शामिल हैं, जो अलग-अलग जरूरतों के अनुसार डिजाइन किए गए हैं।
एयरविज़ सीरीज के प्रमुख फीचर्स:
बीएलडीसी तकनीक: कम बिजली खपत (केवल 35 वॉट), तेज़ गति (370 RPM) के साथ पंखों को पावरफुल और एनर्जी एफिशिएंट बनाती है।
डस्ट-रिपेलेंट कोटिंग: पंखे धूल से बचते हैं, जिससे सफाई आसान होती है।
रिवर्स मोड ऑपरेशन: सर्दियों में भी उपयोगी।
ऑटोमैटिक पॉवर-ऑफ टाइमर: 4 या 8 घंटे की सेटिंग, जिससे बिजली बचती है।
वाइड वोल्टेज रेंज: 90 वोल्ट से 300 वोल्ट तक काम करने की क्षमता।
रिमोट कंट्रोल: आरामदायक उपयोग के लिए।
चार विंड मोड्स: उपयोगकर्ता की सुविधा अनुसार हवा का विकल्प।
मॉडल्स की खासियत:
एयरविज़ लाइट: इन-बिल्ट अंडर-लाइट के साथ, हवा और रोशनी का परफेक्ट मेल।
एयरविज़ प्राइम: यूआई एलईडी इंडिकेटर के साथ, 19 रंगों में उपलब्ध।
एयरविज़ प्लस: चौड़े ब्लेड्स और 9 कलर ऑप्शन, पाउडर कोटेड फिनिश के साथ।
एयरविज़ एन: आरामदायक, स्टाइलिश और किफायती विकल्प।
वी-गार्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर मिथुन चित्तिलप्पिल्ली ने कहा:
“एयरविज़ बीएलडीसी फैन की लॉन्चिंग हमारे लिए ऊर्जा-कुशल होम्स की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। यह प्रोडक्ट्स आधुनिक भारत की जरूरतों के अनुसार डिजाइन किए गए हैं, जो सस्टेनेबिलिटी और बिजली बचत को बढ़ावा देते हैं।”
रामचंद्रन वी ने बताया:
“एयरविज़ सीरीज में स्टाइलिश डिज़ाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस का शानदार संगम है। ये पंखे न केवल ज्यादा ठंडक देते हैं, बल्कि हाईजीनिक और यूज़र-फ्रेंडली भी हैं। हमें विश्वास है कि हमारे ग्राहक इन्हें उतना ही पसंद करेंगे जितना हमारे पहले फ्लैगशिप प्रोडक्ट इनसाइट-जी को किया गया।”
अन्य विशेषताएं:
टिकाऊ डबल-शील्डेड बॉल बेयरिंग्स।
3 साल की वारंटी।
भारत के वी-गार्ड अधिकृत डीलर्स और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध।
वी-गार्ड एयरविज़ सीरीज़ के साथ लेकर आया है आधुनिक भारतीय घरों के लिए ऊर्जा बचाने वाले और स्टाइलिश पंखों का नया दौर। यह प्रोडक्ट्स बेहतर कूलिंग के साथ बिजली बिल में भी बचत करते हैं, जो आज के समय में खास मायने रखता है।


