Thyroid Management Tips: थायराइड कंट्रोल करना चाहते हैं? जानें 3 आसान लाइफस्टाइल बदलाव जो डाइट, एक्सरसाइज और नींद के जरिए थायराइड हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं।
Thyroid Management Tips: थायराइड एक आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो भारत में तेजी से बढ़ रही है। यह बीमारी शरीर के मेटाबॉलिज्म, हार्मोन बैलेंस और एनर्जी लेवल को प्रभावित करती है। यदि थायराइड ग्रंथि का कार्य सही ढंग से न हो, तो हाइपोथायरायडिज्म (कम हार्मोन बनना) या हाइपरथायरायडिज्म (अधिक हार्मोन बनना) जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इस स्थिति में दवाएं तो जरूरी हैं ही, लेकिन कुछ छोटे लेकिन असरदार लाइफस्टाइल चेंजेस थायराइड को कंट्रोल में रखने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। जानिए वो 3 आसान बदलाव जो आपकी थायराइड सेहत को बेहतर बना सकते हैं।
1. थायराइड-अनुकूल संतुलित आहार अपनाएं
थायराइड के सही कार्य के लिए शरीर को कुछ जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है:
आयोडीन: थायराइड हार्मोन के निर्माण के लिए अनिवार्य है। आयोडीन युक्त नमक, समुद्री भोजन आदि का सेवन करें।
सेलेनियम: यह हार्मोन को सक्रिय करने में मदद करता है। ब्राजील नट्स, सूरजमुखी के बीज और अंडे अच्छे स्रोत हैं।
जिंक: कद्दू के बीज, दालें और मेवे से लें।
ध्यान दें: पत्तागोभी, ब्रोकली जैसी क्रूसिफेरस सब्जियों को कच्चा न खाएं। इन्हें पकाकर खाने से इनके गोइट्रोजनिक प्रभाव कम हो जाते हैं।
2. नियमित शारीरिक गतिविधि रखें दिनचर्या में
रोजाना 30 मिनट की हल्की से मध्यम तीव्रता वाली एक्सरसाइज जैसे वॉक, योग, साइकलिंग या स्विमिंग करें। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन नियंत्रण में रहता है।
हाइपोथायरायडिज्म में वजन बढ़ना आम है, और एक्सरसाइज इससे बचाने में मदद करता है।
साथ ही, इससे एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है जो मूड को बेहतर बनाता है और थकान घटाता है।
3. तनाव कम करें और नींद जरूर लें
मेंटल हेल्थ का थायराइड फंक्शन पर सीधा असर पड़ता है:
तनाव से कॉर्टिसोल का स्तर बढ़ता है, जिससे थायराइड हार्मोन असंतुलित हो सकता है।
7–8 घंटे की नींद लेना जरूरी है।
मेडिटेशन, प्राणायाम और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज तनाव को कम करने में मदद करती है।


