Avatar Series की तीसरी फिल्म Fire and Ash दिसंबर 2025 में रिलीज होगी। जानिए अब तक तीनों फिल्मों का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
जेम्स कैमरन की ‘Avatar’ फिल्म सीरीज ने एक बार फिर पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। अब तक दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद इस फ्रेंचाइज़ी का तीसरा पार्ट ‘Avatar: Fire and Ash’ 2025 के दिसंबर में रिलीज़ होने जा रहा है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
पहली ‘Avatar’ फिल्म ने रचा था इतिहास
2009 में रिलीज़ हुई पहली ‘Avatar’ फिल्म ने सिनेमा की परिभाषा ही बदल दी थी। यह फिल्म काल्पनिक ग्रह पेंडोरा की कहानी पर आधारित थी, जिसमें थ्री-डी विजुअल इफेक्ट्स और मोशन कैप्चर तकनीक का शानदार उपयोग किया गया था। इस फिल्म को ₹1800 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था और इसने दुनियाभर में ₹20,368 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। इसने अपने समय की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
‘Avatar: The Way of Water’ भी रहा सुपरहिट
लगभग 13 साल बाद, 2022 में इस सीरीज का दूसरा भाग ‘Avatar: The Way of Water’ रिलीज़ हुआ। इस बार कहानी समुद्री दुनिया और जल जीवन के इर्द-गिर्द घूमती थी। इसमें नई तकनीक और विजुअल्स का ऐसा मेल था कि दर्शक एक बार फिर मंत्रमुग्ध हो गए। इस फिल्म का बजट ₹7500 करोड़ था और इसने ₹17,587 करोड़ की शानदार कमाई की। यह फिल्म भी अपने प्रभावशाली ग्राफिक्स और इमोशनल कहानी की वजह से सुपरहिट रही।
View this post on Instagram
‘Avatar: Fire and Ash’ से फैंस को बड़ी उम्मीदें
अब बारी है तीसरे पार्ट ‘Avatar: Fire and Ash’ की, जो कि 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट ₹2156 करोड़ के आसपास है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लीक हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। अब हर कोई यही जानना चाहता है कि क्या यह फिल्म भी पहले की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।
तीनों फिल्मों का कुल बजट और अब तक की कमाई
यदि तीनों फिल्मों के बजट को जोड़ा जाए तो ‘Avatar’ सीरीज का कुल निर्माण खर्च ₹11,456 करोड़ तक पहुंच चुका है। वहीं, पहली दो फिल्मों की कुल वर्ल्डवाइड कमाई ₹37,965 करोड़ से भी ज्यादा हो चुकी है। अगर तीसरा पार्ट भी इसी ट्रेंड को बरकरार रखता है, तो यह फ्रेंचाइज़ी दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म सीरीज बन सकती है।
‘Avatar’ फ्रेंचाइज़ी बन सकती है बॉक्स ऑफिस की बादशाह
मार्वल, फास्ट एंड फ्यूरियस और स्टार वॉर्स जैसी फ्रेंचाइज़ी पहले ही दुनिया भर में बड़ा नाम कमा चुकी हैं। लेकिन ‘Avatar’ फ्रेंचाइज़ी इन सभी को पछाड़ने की कगार पर है। अगर ‘Fire and Ash’ भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है, तो यह फिल्म फ्रेंचाइज़ी इतिहास में नया रिकॉर्ड बना सकती है।

