रियलिटी शो ‘The 50’ में श्रुतिका अर्जुन ने नेपोटिज्म और अपने फिल्मी सफर पर खुलकर बात की, दादा थेंगई श्रीनिवासन और 4 फ्लॉप फिल्मों का किया जिक्र।
रियलिटी शो The 50 में नजर आ रहीं अभिनेत्री Shrutika Arjun का नेपोटिज्म पर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाने वाली श्रुतिका ने शो के दौरान अपने फिल्मी सफर और असफलताओं को खुलकर साझा किया।
उन्होंने कहा, “मेरे ग्रैंडफादर ने तमिल सिनेमा में 965 फिल्में कीं, लेकिन मैंने नेपोटिज्म को वेस्ट कर दिया। मैं बेकार दिखती थी और मेरी चारों फिल्में फ्लॉप हो गईं।” उनके इस बयान ने इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर चल रही बहस को फिर हवा दे दी।
श्रुतिका के दादा Thengai Srinivasan तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कॉमेडियन थे, जिन्होंने 900 से अधिक फिल्मों में काम किया था। हालांकि, उनका निधन ब्रेन हेमरेज के कारण तब हो गया था जब श्रुतिका महज एक महीने की थीं।
also read : 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी: मंत्री श्याम सिंह राणा
शो के दौरान अभिनेता Karan Patel के साथ उनकी मजेदार नोकझोंक भी चर्चा में रही। करण ने मजाक में कहा, “You are a gorgeous woman till you keep your mouth shut,” जिस पर श्रुतिका ने तुरंत जवाब दिया, “अर्जुन भी यही बोलता है,” और फिर अपने पति को “मेरा धर्म पति” बताते हुए माहौल को हल्का कर दिया।
इसके अलावा, एक पॉडकास्ट में कॉमेडियन Bharti Singh और हार्ष लिंबाचिया के साथ बातचीत में श्रुतिका ने बताया कि 16 साल की उम्र में उन्हें एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था और वहीं से उन्हें पहली फिल्म का ऑफर मिला। लेकिन बतौर हीरोइन उनकी चारों शुरुआती फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं।
श्रुतिका ने अपने अनुभव से यह भी स्पष्ट किया कि फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सफलता की गारंटी नहीं मिलती। उनका यह ईमानदार और आत्म-स्वीकृति वाला बयान अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

