Samsung India की 2025 साउंडबार रेंज भारतीय उपभोक्ताओं के लिए बेहतरीन ऑडियो अनुभव लेकर आई है, जो तकनीक, डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स में अग्रणी है।
भारत के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट के प्रमुख ब्रांड Samsung India ने अपनी 2025 साउंडबार रेंज लॉन्च कर दी है। नई रेंज में उन्नत AI ऑडियो इंटेलिजेंस, स्मार्ट होम इंटीग्रेशन और अनुकूलित डिजाइन शामिल हैं, जो आधुनिक भारतीय घरों और मनोरंजन के नए अंदाज के लिए तैयार की गई है। इस नई साउंडबार लाइनअप का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को बेहतर और इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस प्रदान करना है।
2025 साउंडबार रेंज रेंज के प्रमुख मॉडल
नई रेंज में फ्लैगशिप HW-Q990F और कन्वर्टिबल डिजाइन वाला HW-QS700F मॉडल शामिल हैं। ये मॉडल AI-आधारित रियल-टाइम ऑडियो ट्यूनिंग के साथ आते हैं, जो सामग्री के अनुसार ध्वनि को स्वचालित रूप से अनुकूलित करता है। इसके अलावा, इन साउंडबार में डायनामिक बास कंट्रोल, एक्टिव वॉयस एम्पलीफायर प्रो, और स्थान के आधार पर वॉल्यूम एडजस्ट करने वाला इंटीग्रेटेड जायरो सेंसर भी मौजूद है। छोटे लेकिन शक्तिशाली वायरलेस सबवूफर के कारण ये साउंडबार बेजोड़ बास अनुभव देते हैं।
कीमत और उपलब्धता
Samsung के 2025 साउंडबार अब Samsung.com, प्रमुख ऑफलाइन रिटेलर्स और बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। कीमतें ₹14,990 से शुरू होकर फ्लैगशिप HW-Q990F मॉडल के लिए ₹92,990 तक जाती हैं।
Samsung के वरिष्ठ निदेशक का बयान
Samsung इंडिया के वरिष्ठ निदेशक और विजुअल डिस्प्ले बिजनेस के प्रमुख विपलेश डांग ने कहा, “हमारी नई साउंडबार रेंज, प्रीमियम टीवी इकोसिस्टम का परिपूरक है और विजन AI के साथ आती है। यह रोजमर्रा के मनोरंजन को एक इमर्सिव अनुभव में बदल देती है। यह एक मास्टरक्लास साउंड इंजीनियरिंग है, जो अल्ट्रा-स्लिम और बहुमुखी डिज़ाइन में उपलब्ध है।”
साउंडबार की खासियतें
Q-Symphony Pro: साउंडबार को Samsung टीवी के स्पीकरों के साथ जोड़कर इमर्सिव सराउंड साउंड प्रदान करता है।
3D साउंड और वायरलेस डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट: हर प्रकार की मनोरंजन सामग्री के लिए बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी।
स्मार्ट होम इंटीग्रेशन: स्मार्टथिंग्स, Alexa, Google Assistant, Chromecast, AirPlay और Roon Ready कम्पैटिबिलिटी।
सहज नियंत्रण: यूजर फ्रेंडली ऑपरेशन और हाई-रेजोल्यूशन प्लेबैक।


