नई दिल्ली में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) द्वारा आयोजित मानवाधिकार दिवस समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिरकत की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि अपने साथी नागरिकों के अधिकारों और गरिमा की रक्षा करना हम सभी का साझा दायित्व है और यह जिम्मेदारी एक संवेदनशील व जिम्मेदार समाज के सदस्य के रूप में प्रत्येक व्यक्ति पर समान रूप से लागू होती है।
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में जोर देते हुए कहा कि मानवाधिकारों को सभी के लिए सुनिश्चित किया जाना चाहिए, विशेषकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक, जो अंत्योदय के दर्शन के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक है जब उसका लाभ समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक पहुंचे।
उन्होंने यह भी कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक विकसित भारत @2047 की यात्रा में सहभागी बने और समावेशी विकास के इस लक्ष्य को साकार करने में अपना योगदान दे। राष्ट्रपति ने मानवाधिकार आयोग के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि मानवाधिकारों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी और मानवाधिकार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
President Droupadi Murmu graced the Human Rights Day celebration, organised by the National Human Rights Commission, in New Delhi. The President said that protecting the rights and dignity of our fellow citizens is a shared duty. This duty rests with all of us as members of a… pic.twitter.com/0AyNdNu7jL
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 10, 2025


