प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वह अपने मूल सिद्धांतों पर हमेशा अडिग रहे और कभी भी उससे समझौता नहीं किया।
23 जनवरी 1926 को बाला साहब ठाकरे का जन्म हुआ था। 1966 में उन्होंने शिवसेना की स्थापना की थी। बाला साहब की मृत्यु के बाद उनके पुत्र उद्धव ठाकरे ने पार्टी का नेतृत्व किया। वह भाजपा से अलग होकर कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से गठबंधन कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। शिवसेना बाद में विभाजित हो गई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा, ‘‘मैं बालासाहेब ठाकरे जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्हें लोक कल्याण और महाराष्ट्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए बहुत सम्मान और प्रशंसा मिलती है।’
I pay homage to Balasaheb Thackeray Ji on his birth anniversary. He is widely respected and remembered for his commitment to public welfare and towards Maharashtra’s development. He was uncompromising when it came to his core beliefs and always contributed towards enhancing the…
— Narendra Modi (@narendramodi) January 23, 2025
प्रधानमंत्री ने कहा, “वह अपने मूल सिद्धांतों पर हमेशा अडिग रहे और कभी इससे समझौता नहीं किया।” उन लोगों ने हमेशा भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ाया।’
For more news: India


