Monday, May 20

 लोकसभा आम चुनाव-2024 तहत अजमेर जिले के सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो गया। संसदीय क्षेत्र में कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने शान्तिर्पूवक मतदान सम्पन्न होने के लिए जिले के सभी मतदाताओं, नागरिकों, मतदान दलों, चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं राजनैतिक दलों सहित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की जागरूकता से हुए अच्छे मतदान के लिए भी सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

मतदान झलकियां

क्षेत्र के 1986 मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। जिसमें महिलाओं, पुरूषाें, बुजुर्गों, नव मतदाताओं, नव विवाहित मतदाताओं के साथ-साथ दिव्यांगो ने अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सोफिया स्कूल के मतदान केन्द्र पर निकिता टुनवाल एवं अक्षय ने प्रथम बार मतदान कर प्रमाण पत्र ग्रहण किया। प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने पर सेल्फी पॉइन्ट पर सेल्फी लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं 84 वर्षीय विमला माथुर ने अपने पुत्र व पौत्र के साथ जाकर मतदान किया।

विशेष महिला मतदान बूथ के भाग संख्या 183 के मतदान केन्द्र पर 95 वर्षीय मीरा देवी, 85 वर्षीय दृष्टि बाधित श्यानी देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इसी प्रकार 85 वर्षीय दिव्यांग कमला बाई ने व्हील चेयर की सहायता से मतदान किया। यह सभी मतदाता प्रशासन द्वारा व्हील चेयर, पेयजल, छाया, वॉलियन्टर्स आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर खुश नजर आए। रघुकुल आईटीआई मतदान केंद्र पर मतदाता अंकित ने प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर युवाओं से इस लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाने की अपील की।

नव मतदाताओं को मिले प्रमाण पत्र-जिले भर में सभी मतदान केन्द्रों पर पहली बार मतदान करने पहूंचे मतदाताओं का चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना में मतदान अधिकारियों ने स्वागत किया। मतदान के पश्चात प्रमाण पत्र जारी कर उत्साहवर्धन किया। नव मतदाताओं में भी लोकतंत्र में पहली बार भागीदारी का जूनुन देखा गया। निर्वाचन आयोग का प्रमाण पत्र पाकर नव मतदाताओं ने खुशी का इजहार किया।

दिव्यांगो ने निभाया लोकतंत्र में अपना फर्ज- लाख परेशानियों के बीच विभिन्न बूथों पर दिव्यांग मतदाता अपनी परेशानियों को पीछे छोड़ लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता निभाते नजर आए। दिव्यांग मतदाता अपने बच्चों के साथ पहुंचे व वोट डालकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

वोलेन्टियर्स का कार्य रहा सराहनीय- जिले भर के विभिन्न मतदान बूथों पर दिव्यांगों एवं वृद्धजनाें को सुगमता पूर्वक मतदान करवाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा की गई व्यवस्थाओं के तहत बूथों पर मौजूद स्काउट गाइड, वोलेन्टियर्स ने पूर्ण तन्मयता के साथ सराहनीय कार्य करते हुए वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं को व्हील चेयर पर ले जाकर मतदान प्रक्रिया में सहयोग किया।

source: https://dipr.rajasthan.gov.in

Hindinewslive.in के बारे में

हमारा उद्देश्य: हमारा मिशन साफ हैभारतीय समाज को सटीक, निष्पक्ष और सरल खबरों के माध्यम से जोड़ना। हम Hindinewslive.in के माध्यम से लोगों को सबसे अद्यतन और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करते हैं, जो देशवासियों को सही जानकारी और समय पर सूचित करने में मदद करते हैं।

हमारा काम: हम Hindnewslive.in द्वारा विश्वसनीय, व्यापक और उच्च गुणवत्ता वाली समाचार प्रदान करने के साथसाथ, विभिन्न क्षेत्रों जैसे राजनीति, खेल, व्यापार, सामाजिक मुद्दे, विज्ञान और तकनीक, मनोरंजन आदि में समाचारों का विस्तार भी करते हैं। 

© 2024
Exit mobile version