हरियाणा के लिए गर्व का क्षण तब आया जब न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत ने आज भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति द्वारा आयोजित समारोह में उन्होंने पद की शपथ ली और देश की न्यायपालिका की सर्वोच्च जिम्मेदारी संभाली।
हिसार जिले के पेटवाड़ गाँव की धरती से प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त करने वाले न्यायमूर्ति सूर्यकांत का यह मुकाम पूरे प्रदेश के लिए सम्मान का विषय है। ग्रामीण परिवेश में जन्म लेकर उच्चतम न्यायिक पद तक पहुँचना उनके कठिन परिश्रम, निष्ठा और न्याय के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है।
प्रदेश में इस उपलब्धि को लेकर गर्व और उत्साह का माहौल है। लोग उन्हें हरियाणा की उस गौरवशाली परंपरा का प्रतिनिधि मानते हैं, जहाँ अन्नदाता देश का पेट भरते हैं, जवान सीमा पर डटकर रक्षा करते हैं और मेहनत-पारदर्शिता से जुड़े लोग राष्ट्र का माथा ऊँचा करते हैं।
न्यायमूर्ति सूर्यकांत पहले भी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तथा हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट में जज रहते हुए उन्होंने अनेक ऐतिहासिक और जनहित से जुड़े फैसलों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रदेशवासियों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनका मुख्य न्यायाधीश बनना हरियाणा के युवा, किसानों और मेहनतकश लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
यह उपलब्धि न केवल न्यायपालिका के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए गर्व का विषय है जो परिश्रम, शिक्षा और ईमानदारी को अपना आधार मानता है।
अन्नदाता नै भंडार भरे, सीमा पै खड़े जवान
हरियाणे की माटी के लाल घणें कमाल…
लोकतंत्र की परम्परा तै, न्याय की करै संभाल
मेहनत अर पुरुषार्थ तै, ऊच्चा कर दिया भाल…हिसार के पेटवाड़ गाँव की धरती से प्रारम्भिक शिक्षा शुरू करने वाले न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत जी ने आज भारत के… pic.twitter.com/Y71dHqkinn
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) November 24, 2025


