How Salt Affects Heart: अधिक नमक का सेवन हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकता है। जानिए नमक के दुष्प्रभाव और सेहत के लिए कितना नमक है सुरक्षित।
How Salt Affects Heart: अधिक नमक खाना सिर्फ स्वाद का मामला नहीं, बल्कि दिल के लिए एक खतरनाक आदत भी बन सकता है। भारतीय खाने में नमक का विशेष महत्व है, लेकिन ज्यादा नमक का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (High BP), हार्ट अटैक (Heart Attack) और स्ट्रोक (Stroke) का बड़ा कारण बन सकता है।
ज्यादा नमक कैसे बढ़ाता है हार्ट डिजीज का खतरा?
1. हाई ब्लड प्रेशर बढ़ता है: नमक में मौजूद सोडियम शरीर में पानी को रोककर ब्लड वॉल्यूम बढ़ा देता है। इससे रक्तचाप तेजी से बढ़ता है, जिससे दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और समय के साथ यह स्थिति हार्ट फेलियर में बदल सकती है।
2. धमनियों पर असर डालता है: ज्यादा नमक धमनियों की लचक को खत्म करता है और उन्हें सख्त बना देता है, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis) का खतरा बढ़ता है – यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें धमनियां संकरी हो जाती हैं और हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।
3. छुपे हुए नमक से भी होता है नुकसान: केवल टेबल सॉल्ट ही नहीं, बल्कि चिप्स, नमकीन, अचार, केचअप, प्रोसेस्ड फूड, इंस्टेंट नूडल्स और बेक्ड आइटम्स में भी छिपे रूप में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
नमक के सेवन को कैसे रखें कंट्रोल में?
खाने में ऊपर से नमक छिड़कने की आदत को छोड़ें
प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड से दूरी बनाएं
लेबल पढ़ें और Low-Sodium Products चुनें
सेंधा नमक या लो-सोडियम विकल्पों का प्रयोग करें
हर्ब्स और नींबू जैसी नैचुरल चीजों से स्वाद बढ़ाएं
डाइट में फल और उबली सब्ज़ियों की मात्रा बढ़ाएं
डॉ. बिमल छाजेड़ के अनुसार, “नमक का जरूरत से ज्यादा सेवन आपकी धमनियों और दिल के स्वास्थ्य को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। एक सामान्य वयस्क को दिनभर में 5 ग्राम (करीब 1 टीस्पून) से ज्यादा नमक नहीं लेना चाहिए।”


