Pixel 9 Pro यूजर्स को अब मिलेगा एक साल फ्री Google AI Pro प्लान, जिसमें Veo 3 वीडियो जेनरेशन, 2TB स्टोरेज और Gemini AI जैसे प्रीमियम टूल्स मिलेंगे।
Pixel 9 Pro यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! Google ने जुलाई 2025 Pixel Drop अपडेट के तहत Pixel 9 Pro स्मार्टफोन यूजर्स को एक साल का फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन देने की घोषणा की है। यह प्लान आमतौर पर ₹1,950 प्रति माह में मिलता है, लेकिन अब यूजर्स इसे बिलकुल मुफ्त में एक्सेस कर सकेंगे।
क्या है Google AI Pro प्लान में खास?
Google AI Pro सब्सक्रिप्शन के अंतर्गत यूजर्स को निम्न विशेषताएं मिलेंगी:
Veo 3 तकनीक से लैस ‘Flow’ AI फिल्म टूल का एक्सेस
Whisk ऐप में Veo 2 के जरिए हाई लिमिट इमेज-टू-वीडियो कन्वर्जन
हर महीने 1,000 AI क्रेडिट्स
Gemini 2.5 Pro और Deep Research जैसे एडवांस AI मॉडल्स की सुविधा
2TB क्लाउड स्टोरेज (Google Drive, Gmail और Photos के लिए)
Google Chrome, Gmail और Docs में Gemini AI एक्सेस
Audio Overviews और अन्य AI फीचर्स की उच्चतम लिमिट
AI Mode के साथ नया Circle-to-Search फीचर
Pixel Drop अपडेट के साथ भारत और अमेरिका में यूजर्स को AI मोड के साथ अपडेटेड Circle-to-Search फीचर भी मिलेगा। अब यह टूल न सिर्फ विजुअल्स को स्कैन करेगा, बल्कि टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स को समझकर डायरेक्ट इनलाइन साइटेशन के साथ जवाब भी देगा।
गेमिंग के दौरान यूजर्स उस लेवल की गाइड या यूट्यूब वीडियो सीधे स्क्रीन पर देख सकेंगे जहां वे अटके हुए हैं – बिना ऐप बदले।
कौन-कौन से Pixel डिवाइस होंगे लाभार्थी?
Pixel 9 Pro: फुल AI Pro एक्सेस (1 साल फ्री)
Pixel Watch (Wear OS): अब मिलेगा Gemini Assistant सपोर्ट
अन्य Pixel डिवाइसेज़ पर भी कुछ चुनिंदा AI फीचर्स का विस्तार किया गया है।
For more news: Technology


