Bheegi Saree Song: जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म परम सुंदरी का नया रोमांटिक गीत “भीगी साड़ी” रिलीज हो गया है। श्रेया घोषाल की मधुर आवाज़ और अदनान सामी के संगीत के साथ इस गाने में दोनों की sizzling केमिस्ट्री देखिए।
Bheegi Saree Song: जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म परम सुंदरी का रोमांटिक और खूबसूरत गीत “भीगी साड़ी” रिलीज हो गया है। इस स्पेशल गाने को मधुर आवाज़ में प्रस्तुत किया है श्रेय्या घोषाल ने, जो सुनने में बेहद मनमोहक है।
इस गाने में जान्हवी कपूर सफेद साड़ी और सिद्धार्थ सूती कमीज में बारिश के बीच नाचते हुए नजर आ रहे हैं, जहां उनकी sizzling केमिस्ट्री ने फैंस के दिलों में आग लगा दी है। गाने का क्लासिक बारिश वाला दृश्य बॉलीवुड के पुराने दौर की याद ताजा करता है।
संगीत और बोल ( Bheegi Saree Song )
“भीगी साड़ी” गाने में बॉलीवुड में वापस लौटे हैं मशहूर गायक अदनान सामी, जबकि संगीत दिया है प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने। अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए गाने के बोल गाने को और भी खास बना देते हैं। यह गीत प्यार, जुनून और रोमांस से भरपूर है।
View this post on Instagram
निर्माताओं की प्रतिक्रिया
फिल्म के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर इस गाने को साझा करते हुए लिखा, “अदनान सामी के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी। प्यार और जुनून से भरा #BheegiSaree गाना अब रिलीज हो चुका है। साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी परम सुंदरी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है।”
फैंस का रोमांचक रिएक्शन
फैंस ने इस गाने और जान्हवी-सिद्धार्थ की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की है। कुछ कमेंट्स हैं: “बहुत सुंदर और शानदार गाना!” “बहुत हॉट!” “OMG, क्या गाना है!” लाल दिल और आग वाले इमोजी से सोशल मीडिया पर प्यार बरस रहा है।
रिलीज़ डेट
परम सुंदरी 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और “भीगी साड़ी” गाना इस मोंसून सीज़न का हिट ट्रैक बनने जा रहा है।
Also Read:


