Author: dishant

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के मार्गदर्शक, पूर्व सांसद एवं अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज के देवलोकगमन पर देशभर में शोक की लहर है। उनके निधन पर श्रद्धालुओं, संत समाज और अनुयायियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, भारतीय संस्कृति और रामकाज की सेवा में समर्पित कर दिया। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके त्याग, तपस्या और संघर्ष ने समाज को दिशा देने का कार्य किया। श्रद्धांजलि संदेशों में कहा गया कि पूज्य महाराज का जीवन संत परंपरा…

Read More

चंडीगढ़। पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा है कि निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने मीडियाकर्मियों के कल्याण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उनकी पेंशन राशि ₹10,000 से बढ़ाकर ₹15,000 प्रति माह कर दी है। इस निर्णय से प्रदेश के पत्रकारों में खुशी का माहौल है। वर्तमान में राज्य के 222 मीडियाकर्मी इस पेंशन योजना का लाभ उठा…

Read More

चंडीगढ़। जल संरक्षण को बढ़ावा देकर कृषि को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की “प्रत्येक बूँद से अधिक पैदावार” की अवधारणा को प्रभावी रूप से लागू कर रही है। इसी क्रम में राज्य में किसानों को सूक्ष्म सिंचाई अपनाने के लिए आकर्षक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा हरियाणा में सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों पर 85 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है, जिससे पानी की बचत के साथ-साथ फसलों की उत्पादकता में वृद्धि हो सके। यह योजना खासकर जल संकट और गिरते भूजल स्तर की चुनौती से निपटने में सहायक साबित…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कालियावास में हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे में एक छात्रा के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत छात्रा के परिजनों को ₹2.50 लाख की तात्कालिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही दुर्घटना में घायल आठ लोगों के लिए ₹50-50 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का निःशुल्क और बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार किसानों को बेहतर बाजार, पारदर्शी व्यवस्था और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में राज्य की 108 कृषि मंडियों को अब राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) पोर्टल से जोड़ दिया गया है, जिससे किसानों को अपनी फसलों की ऑनलाइन बिक्री का लाभ मिलेगा और उन्हें बेहतर दाम प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही पिंजौर में एशिया की सबसे बड़ी आधुनिक फल एवं सब्जी मंडी का शुभारंभ किया गया है। इस मंडी के शुरू होने से किसानों को भंडारण, परिवहन और विपणन की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, वहीं बिचौलियों की…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय स्क्वॉश टीम ने एसडीएटी स्क्वॉश वर्ल्ड कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे देश में खुशी और उत्साह का माहौल है। टीम के प्रमुख खिलाड़ियों जोशना चिनप्पा, अभय सिंह, वेलावन सेंथिल कुमार और अनाहत सिंह ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान असाधारण समर्पण, मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन और टीम भावना के दम पर भारत ने यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की। खेल जगत के विशेषज्ञों और प्रशंसकों का मानना…

Read More

नई दिल्ली। आधुनिक भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विभिन्न कार्यक्रमों और श्रद्धांजलि सभाओं के माध्यम से उनके योगदान को स्मरण किया गया। सरदार पटेल को एक भारत–श्रेष्ठ भारत का सूत्रधार माना जाता है। उन्होंने देश की संप्रभुता और अखंडता को सर्वोपरि रखते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नीतियों के बल पर आज़ादी के बाद साढ़े पाँच सौ से अधिक रियासतों का शांतिपूर्ण एकीकरण कर एक असंभव प्रतीत होने वाले कार्य को संभव बनाया। उनके नेतृत्व और साहसिक…

Read More

मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने आज किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भावान्तर भरपाई योजना के अंतर्गत बाजरा उत्पादक किसानों के लिए कुल ₹380 करोड़ की राशि जारी करने की घोषणा की। इस योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित करना और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। मुख्यमंत्री ने कहा, “किसान हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (#MSP) पर खरीद और भुगतान की सीधी व्यवस्था से किसानों को समय पर समर्थन दिया जा रहा है, ताकि उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।” इस मौके पर उन्होंने यह भी…

Read More

मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने एशियन यूथ गेम्स 2025 में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर कबड्डी टीम के कप्तान इशांत राठी सहित सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। इस उपलब्धि को हरियाणा और पूरे देश के लिए गर्व का विषय बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता खेलों में राज्य और देश की नई पहचान स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय मंच देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसी उपलब्धियां युवा खिलाड़ियों में प्रेरणा का स्रोत बनती हैं और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करती हैं।” उन्होंने टीम के साथियों…

Read More

आज मुख्यमंत्री आवास पर बहरीन में आयोजित एशियन यूथ गेम्स 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले कबड्डी खिलाड़ियों को सम्मानित करने का अवसर मिला। टीम के कप्तान इशांत राठी सहित सभी खिलाड़ियों को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन होनहार खिलाड़ियों की सफलता न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य हरियाणा को भारत की खेल राजधानी बनाने के साथ-साथ एक वैश्विक खेल केंद्र के रूप में…

Read More