अमिताभ बच्चन के वफादारी पर किए गए रहस्यमयी ट्वीट ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन।
बॉलीवुड महानायक Amitabh Bachchan एक बार फिर अपने रहस्यमयी ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार (27 फरवरी) की देर रात उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “Loyal men are found in every corner of the world, but unfortunately, the earth is round.”
इस क्रिप्टिक ट्वीट के बाद फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने इसे दार्शनिक विचार बताया तो किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “सेलेब्रिटीज भी ओवरथिंक करते हैं।” कुछ यूजर्स ने इसे ‘डैड जोक’ करार दिया, जबकि कई लोग इसके पीछे के संदर्भ को लेकर कयास लगाते रहे।
अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जीवन, काम और व्यक्तिगत अनुभवों पर विचार साझा करते रहते हैं। उनके लेट-नाइट ट्वीट्स अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं।
also read : पंजाब में जल्द जिला-स्तरीय NRI मीट, समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा: डॉ. रवजोत सिंह
वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी इन दिनों Kalki 2898 AD के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन Nag Ashwin कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि शूटिंग के कारण वे अपना संडे दर्शन मिस कर बैठे।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर सेट से तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वे अश्वत्थामा के किरदार में नजर आए। खास बात यह है कि इस फिल्म में वे दिग्गज अभिनेता Kamal Haasan के साथ लगभग चार दशक बाद स्क्रीन साझा करेंगे। इससे पहले दोनों ने फिल्म ‘गिरफ्तार’ में साथ काम किया था।
‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में Prabhas मुख्य भूमिका में होंगे। पहली फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था, जिससे सीक्वल को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट जहां सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है, वहीं उनकी आगामी फिल्म को लेकर भी फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

