WhatsApp का नया मोशन फोटो फीचर जल्द आएगा एंड्रॉयड यूजर्स के लिए, जिससे आप फोटो के साथ आवाज़ और मूवमेंट भी शेयर कर सकेंगे। जानें कब होगा रोलआउट और कैसे मिलेगा बेहतर अनुभव।
WhatsApp अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया और मज़ेदार फीचर टेस्ट कर रहा है, जिससे आप मोशन फोटो भेज सकेंगे। WABetaInfo के मुताबिक, यह फीचर व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन (2.25.22.29) में देखा गया है और फिलहाल कुछ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
मोशन फोटो फीचर क्या है?
मोशन फोटो ऐसी तस्वीर होती है जिसमें फोटो लेने से पहले और बाद के कुछ पलों की इमेज और आवाज़ दोनों कैप्चर होती हैं। इसे व्हाट्सऐप में भेजने के लिए एक नया आइकन दिया जाएगा, जो प्ले बटन के चारों ओर रिंग और छोटा सर्कल होगा। यूजर्स इसे गैलरी से चुनकर सीधे व्हाट्सऐप पर भेज पाएंगे।
📝 WhatsApp beta for Android 2.25.22.29: what’s new?
WhatsApp is rolling out a feature to share motion photos in chats, groups, and channels, and it’s available to some beta testers!
Some users can get this feature by installing certain previous updates.https://t.co/p5Y7BiRflk pic.twitter.com/4cx5KAS5tQ— WABetaInfo (@WABetaInfo) August 8, 2025
यह फीचर कैसे काम करेगा?
मोशन फोटो भेजने के लिए गैलरी में दिखाई देने वाले आइकन पर टैप करें, जिससे फोटो मोशन फोटो के रूप में शेयर होगी। यदि आपके फोन में यह फीचर पहले से है, जैसे कि सैमसंग के Motion Photos या गूगल पिक्सेल के Top Shot, तो आप इसे आसानी से व्हाट्सऐप पर भेज सकेंगे। यदि फोन में यह सुविधा नहीं है, तब भी आप दूसरों से भेजी गई मोशन फोटो देख और सुन सकेंगे।
रोलआउट कब होगा?
यह फीचर अभी बीटा टेस्टिंग में है और सभी यूजर्स तक आने में कुछ दिन लग सकते हैं। व्हाट्सऐप ने अभी तक इस फीचर की स्थायी रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन आने वाले समय में यह अपडेट सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
इस नए फीचर के साथ व्हाट्सऐप पर फोटो भेजना और भी मज़ेदार और इंटरैक्टिव होगा। साथ ही, मोशन फोटो भेजते समय वीडियो फाइल में बदलने की समस्या भी खत्म हो जाएगी।


