नई दिल्ली। 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध में अद्वितीय शौर्य, साहस और पराक्रम का परिचय देकर माँ भारती की रक्षा करने वाले अमर सपूत, परमवीर चक्र से सम्मानित Lance Naik Albert Ekka जी की जयंती पर देशभर में उन्हें कोटिशः नमन किया गया।
लांस नायक अल्बर्ट एक्का जी ने 1971 के युद्ध के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मन के मजबूत ठिकानों को ध्वस्त किया और अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र की आन-बान-शान की रक्षा की। उनका बलिदान भारतीय सेना के शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है।
श्रद्धांजलि संदेशों में कहा गया कि अल्बर्ट एक्का जी की वीरगाथा न केवल सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, बल्कि यह देश के युवाओं को मातृभूमि की सेवा, कर्तव्य और बलिदान के मार्ग पर निरंतर प्रेरित करती रहेगी।
राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा और आने वाली पीढ़ियाँ उनके अद्वितीय शौर्य से प्रेरणा लेती रहेंगी।
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अप्रतिम शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करने वाले माँ भारती के अमर सपूत, परमवीर चक्र विजेता, लांस नायक अल्बर्ट एक्का जी की जयंती पर कोटिशः नमन करता हूँ।
आपके अद्वितीय शौर्य और पराक्रम की गौरवगाथा सदैव युवाओं को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती… pic.twitter.com/EKBSS0zNYu
— Manohar Lal (@mlkhattar) December 27, 2025


