रूसी संघ की संघीय विधानसभा के राज्य ड्यूमा के अध्यक्ष महामहिम श्री व्याचेस्लाव वोलोडिन के नेतृत्व में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
भारत में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि इस तरह की साझेदारी जनप्रतिनिधियों के बीच मजबूत सहयोग को बढ़ावा देती है और साझेदारी को निरंतर और नवीन बनाये रखने का अवसर भी देती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तरों पर चल रही बहसों से महत्वपूर्ण लाभ मिल रहा है, व्यापक “भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी” से भी स्पष्ट लाभ मिलता है।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच नेतृत्व स्तर पर नियमित बातचीत होती रहती है। साथ ही, हमारी संसदों का सहयोग बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने कहा, अंतर-संसदीय आयोग जैसे प्रणाली ने सहयोग को आसान बनाया है। उनका कहना था कि भारत और रूस की महिला और युवा सांसदों के बीच मजबूत संबंधों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उन्होंने नई दिल्ली में रूस केंद्रित विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। उनका कहना था कि यह महोत्सव रूस की समृद्ध साहित्यिक विरासत को जानने का अद्भुत अवसर देता है। उन्होंने कला और सांस्कृतिक क्षेत्रों में मजबूत सहभागिता का आह्वान किया।
For more news: India


