युजवेंद्र चहल के नए प्रमोशनल वीडियो में ‘शुगर डैडी’ टिप्पणी का संदर्भ दिखने पर सोशल मीडिया में बवाल मच गया है। जानिए क्यों यूजर्स कर रहे हैं आलोचना और क्या है पूरा मामला।
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। इस बार वजह है उनका एक नया प्रमोशनल वीडियो, जिसमें कथित तौर पर उनके और पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक से जुड़ी पुरानी ‘शुगर डैडी’ टिप्पणी की ओर इशारा किया गया है। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बहस तेज हो गई और कई यूजर्स ने इसे “क्रिंज” और “आपत्तिजनक” करार दिया।
दरअसल, यह वीडियो माइक्रो-ड्रामा प्लेटफॉर्म Story TV के साथ चहल के एक प्रमोशनल कोलैबोरेशन का हिस्सा है, जिसमें उन्हें प्लेटफॉर्म का Chief Story Officer बताया गया है। वीडियो में एक सीन के दौरान बैकग्राउंड में “Zero Sugar (Daddy) Diet” लिखा नजर आता है, जिसने लोगों का ध्यान तुरंत खींच लिया। यही नहीं, एक और हिस्से में चहल एक कहानी सुनाते दिखते हैं, जिसमें एक कपल के विवादित तलाक और एलिमनी से जुड़े मुद्दों का जिक्र किया गया है।
also read :करनाल में ‘प्रारम्भ’ स्कॉलरशिप समारोह: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने छात्राओं को किया सम्मानित, बेटियों की शिक्षा पर दिया जोर
गौरतलब है कि पिछले साल चहल उस समय सुर्खियों में आ गए थे, जब वे अपनी अंतिम तलाक सुनवाई में ‘Be Your Own Sugar Daddy’ लिखी टी-शर्ट पहनकर पहुंचे थे। यह लाइन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी और काफी चर्चा का विषय बनी थी। अब नए वीडियो में उसी संदर्भ की झलक मिलने के बाद कई लोगों ने आरोप लगाया है कि चहल इस संवेदनशील मुद्दे को बार-बार पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि निजी जिंदगी से जुड़े ऐसे मामलों को इस तरह से प्रमोट करना गलत है, वहीं कुछ लोग इसे सिर्फ एक मार्केटिंग स्ट्रैटेजी बता रहे हैं। फिलहाल, इस वीडियो को लेकर ऑनलाइन बहस जारी है और चहल एक बार फिर ट्रोलिंग के घेरे में आ गए हैं।


