YRKKH: “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में हाई वोल्टेज ड्रामा, माउंट आबू पहुंची अभिरा को अरमान और गीतांजलि की सच्चाई का पता चलता है, टूट जाएगी पूरी तरह।
YRKKH: स्टार प्लस के पॉपुलर शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में 7 साल के लीप के बाद कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया है। जहां एक ओर अभिरा और अरमान की राहें जुदा हो चुकी हैं, वहीं अब शो में आने वाला है एक और बड़ा इमोशनल ट्विस्ट, जो दर्शकों को चौंका देगा।
माउंट आबू में मिलेगी सच्चाई
हाल ही में दिखाया गया कि अरमान, मायरा और गीतांजलि का एक्सीडेंट हो जाता है। इस मुश्किल समय में अरमान घबरा जाता है और अभिरा को कॉल कर देता है। कॉल से यह साफ हो जाता है कि अरमान माउंट आबू में है। यह जानकर अभिरा विद्या और कावेरी को एक लेटर छोड़कर चुपचाप वहां निकल पड़ती है।
अरमान को प्रपोज करता देख टूटेगा अभिरा का दिल
माउंट आबू पहुंचने के बाद अभिरा एक पुराने पते से अरमान का एड्रेस निकालती है। वह मन में ये उम्मीद लेकर जाती है कि अरमान से मिलकर वो अपने जज्बात बांटेगी। लेकिन वहां पहुंचते ही उसका दिल टूट जाता है जब वह देखती है कि अरमान, गीतांजलि को प्रपोज कर रहा है। इस दौरान मायरा उन्हें “मम्मी-पापा” कहकर पुकारती है, जिसे सुनकर अभिरा का दिल पूरी तरह टूट जाता है।
ज़मीन पर गिर पड़ी अभिरा
यह सब देखकर अभिरा सदमे में आ जाती है और रोते हुए ज़मीन पर गिर पड़ती है। हालांकि, अरमान को इस बात का अंदाज़ा तक नहीं होता कि अभिरा वहां मौजूद है और सब कुछ देख चुकी है।
उदयपुर लौटेगी अभिरा, विद्या-कावेरी करेंगी नई शुरुआत की कोशिश
इस दिल तोड़ देने वाले अनुभव के बाद अभिरा वापस उदयपुर लौट आती है। वहां वह विद्या और कावेरी के सामने फूट-फूट कर रोती है और कहती है कि अरमान अब अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ चुका है। अब विद्या और कावेरी मिलकर अभिरा की ज़िंदगी में अंशुमन को वापस लाने की कोशिश करेंगी।
For more news: Entertainment


