World Oral Health Day 2025: क्या आप जानते हैं कि राजमर्रा की कुछ आदतें अक्सर आपके पीले हुए दांतों का कारण होती हैं? इस वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे पर जानें क्या हैं वो आदतें और उनके घरेलू उपचार।
World Oral Health Day 2025: (Home remedies for yellow teeth) खूबसूरत सफेद दांत ना सिर्फ आपकी स्माइल का ख्याल रखते है बल्कि एक अच्छी सेहत की भी निशानी माने जाते हैं। लेकिन कई बार जाने-अनजाने रोजमर्रा की कुछ गंदी आदतें आपके दांतों की खूबसूरती छीनकर उन्हें पीला बना देती है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 आज मनाया जा रहा है। ओरल हाइजीन के महत्व को समझाने वाला यह खास दिन हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है। आज इस खास मौके पर रोजमर्रा की उन 5 गंदी आदतों के बारे में जानते हैं, जो दांतों के पीलेपन की वजह बनती हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि कैसे दांतों के पीलेपन को दूर किया जा सकता है।
दांतों को पीला करने वाली ये पांच गंदी आदतें
अच्छी तरह से ब्रश ना करना
दांतों को सुबह-शाम ब्रश नहीं करने से दांतों पर प्लाक जम जाता है, जिससे वे पीले पड़ने लगते हैं। नियमित रूप से ब्रश नहीं करने से दांतों पर बैक्टीरिया और खाद्य कण जम जाते हैं, जो प्लाक बनाते हैं। जो दातों को पीला बनाता है।
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
दांतों को पीला करने के लिए कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स) प्रयोग करें। इसका कारण यह है कि इनमें मौजूद एसिड दांतों के इनेमल को धीरे-धीरे नष्ट करता है, जिससे दांतों की सतह कमजोर होती है और पीली दिखने लगती है।
धूम्रपान
धूम्रपान करने वालों के दांतों पर पीलापन भी दिखाई देता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि तम्बाकू उत्पादों में निकोटीन और टार धीरे-धीरे दांतों को पीला या भूरा बनाते हैं। ये पदार्थ लार उत्पादन को भी कम करते हैं, जिससे बैक्टीरिया और प्लाक दांतों और मसूड़ों पर आसानी से जमते हैं।
दांत को पीसना
दांत पीसने से इनेमल घिस सकता है, जिसके परिणामस्वरूप नीचे पीला डेंटिन दिखाई देता है। जिन लोगों को दांतों को आपस में रगड़ने की आदत होती है, उनका टूथ इनेमल पतला हो सकता है और घिस सकता है, जिससे दांत पीले हो सकते हैं।
चाय-कॉफी अधिक पीना
ज्यादा चाय और कॉफी पीने से भी दांतों पर गंदगी जमने लगती है और पीलापन आने लगता है। ध्यान दें कि इन उत्पादों में टैनिन नामक एक तत्व है जो दांतों की बाहरी परत, या इनेमल, पर जमा होकर दाग लगा सकता है।
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए इन घरेलू उपचारों का उपयोग करें
– नारियल तेल से ऑयल पुलिंग करने से दांतों का पीलापन दूर हो जाता है और रंग भी सफेद हो जाता है।
– हफ्ते में दो बार नमक और नींबू का रस मिलाकर दांतों पर घिसने से भी दांत सफेद होते हैं।
– बेकिंग सोडा दांतों को साफ करने पर भी पीलेपन को दूर कर सकता है।