Munmun Dutta Bigg Boss 19: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी मुनमुन दत्ता को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। जानिए क्या करेंगी शो में एंट्री और कब होगा बिग बॉस 19 का आगाज।
Munmun Dutta Bigg Boss 19: टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता, जो पिछले 17 सालों से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभा रही हैं, अब जल्द ही बिग बॉस 19 में एंट्री कर सकती हैं। खबरें आ रही हैं कि सलमान खान के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स ने मुनमुन को इस सीजन के लिए अप्रोच किया है। हालांकि, अभी तक मुनमुन या शो के मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मुनमुन दत्ता का ‘तारक मेहता’ छोड़ने का दावा
मुनमुन दत्ता ने सालों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। लेकिन हाल ही में ऐसी खबरें सामने आईं कि वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ सकती हैं। मुनमुन के बिग बॉस 19 में शामिल होने की संभावनाओं ने इस खबर को और जोर दिया है। इससे पहले भी मुनमुन को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने उस समय शो में हिस्सा लेना मना कर दिया था।
बिग बॉस 15 में भी कर चुकी हैं हिस्सा
बता दें कि मुनमुन दत्ता पहले भी बिग बॉस 15 में चैलेंजर्स के रूप में कुछ दिनों के लिए नजर आई थीं। उस समय वह सुरभि चंदना, विशाल सिंह और आकांक्षा पुरी के साथ नजर आई थीं। मुनमुन ने खुद बताया था कि वह बिग बॉस की काफी बड़ी फैन हैं, जिससे फैंस उनकी बिग बॉस 19 में एंट्री का इंतजार कर रहे हैं।
बिग बॉस 19 में और कौन हो सकता है शामिल?
खबरों के मुताबिक बिग बॉस 19 में शरद मल्होत्रा, शशांक व्यास, डेज़ी शाह, और खुशी दुबे जैसे सितारों को भी अप्रोच किया गया है। इस बार के सीजन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स को शामिल नहीं किया जाएगा। यह नया सीजन जुलाई 2025 में शुरू होने की संभावना है।
For more news: Entertainment


