स्टार प्लस के शो अनुपमा में अंश करेगा गौतम की सच्चाई उजागर, शाह हाउस में फिर होगी अनुपमा की वापसी? जानें लेटेस्ट स्पॉइलर।
स्टार प्लस के सुपरहिट शो “अनुपमा” में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। शो में अब एक बार फिर ड्रामा चरम पर है, जहां अहमदाबाद पहुंची अनुपमा के सामने शाह परिवार और कोठारी मेंशन दोनों में तूफान मचा हुआ है।
अंश ने खोला गौतम का राज, फैमिली के सामने होगा खुलासा
जैसे ही अंश और प्रार्थना कोठारी मेंशन में आते हैं, कहानी में नया मोड़ आ जाता है। अंश सीधे गौतम को थप्पड़ मारता है और उसके पुराने गुनाहों का पर्दाफाश करता है। जब गौतम सफाई देने की कोशिश करता है, वसुंधरा उसे चुप करवा देती है। गुस्से में आकर गौतम खुद यह मान लेता है कि प्रार्थना के गर्भ में पल रहा बच्चा उसी का है, जिससे परिवार में हड़कंप मच जाता है।
अंश-प्रार्थना करेंगे शादी का ऐलान
गौतम की सच्चाई सामने आने के बाद अंश और प्रार्थना सभी के सामने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने यानी शादी करने की बात कहेंगे। राही भी गौतम से उसकी स्वीकारोक्ति को लेकर सवाल पूछती है, जिससे वह निरुत्तर हो जाता है। वहीं, वसुंधरा फिर भी गौतम का साथ देती नजर आती है।
गौतम का गुस्सा, प्रेम का वार्निंग
अंश और प्रार्थना के जाने के बाद गौतम अपना गुस्सा घर के सामान पर निकालता है, तब प्रेम उसे रोकता है और कहता है कि वह उसकी बहन से दूर रहे। प्रेम यह भी कहता है कि गौतम कभी इज्जत के लायक नहीं था और अब तो वह घर का जमाई भी नहीं रहा।
क्या अनुपमा की होगी शाह हाउस में वापसी?
उधर, अंश अनुपमा को शाह हाउस लेकर आता है लेकिन वह चौखट के भीतर कदम नहीं रखती। घरवाले अनुपमा से मिन्नतें करते हैं कि वह घर वापस आ जाए। बापूजी भावुक होकर उसका हाथ पकड़ते हैं और कहते हैं कि उनकी आखिरी इच्छा है कि अनुपमा घर आ जाए। लेकिन पाखी और लीला अब भी अनुपमा की वापसी के खिलाफ हैं। अनुपमा इस सबके बीच चुपचाप दरवाज़े के बाहर खड़ी रहती है, जिससे एपिसोड में और इमोशनल टेंशन बढ़ जाता है।
क्या अनुपमा फिर से संभालेगी शाह परिवार की जिम्मेदारी?
“अनुपमा” के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त भावनात्मक और पारिवारिक ड्रामा देखने को मिलेगा। एक तरफ अंश और प्रार्थना की शादी का फैसला, दूसरी तरफ अनुपमा की वापसी का सवाल – यह सब मिलकर शो को और दिलचस्प बना रहे हैं।


