WI vs AUS 2025 टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच से ऑस्ट्रेलिया के दो दिग्गज, लाबुशेन और स्मिथ बाहर हो गए हैं। जानिए टीम में शामिल किए गए नए खिलाड़ियों और पूरी स्क्वॉड की जानकारी।
WI vs AUS 2025: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज 2025 की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ दोनों ही स्टार बल्लेबाज़ पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इनकी जगह टीम में जोश इंग्लिस और सैम कोंस्टास को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि सैम कोंस्टास वही खिलाड़ी हैं, जिनकी भारत सीरीज में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह से तीखी नोकझोंक हुई थी।
WTC फाइनल में फ्लॉप रहे लाबुशेन, अब टीम से बाहर
मार्नस लाबुशेन का प्रदर्शन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में बेहद निराशाजनक रहा। उन्होंने दोनों पारियों में क्रमशः 17 और 22 रन बनाए। इसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें पहले टेस्ट से ड्रॉप कर दिया है। चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा, “लाबुशेन अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह इस फैसले को सकारात्मक रूप में लेकर अपने खेल में सुधार करेंगे।”
स्टीव स्मिथ चोट के चलते बाहर
स्टीव स्मिथ को डब्ल्यूटीसी फाइनल में एक कैच पकड़ते समय हाथ की छोटी उंगली में चोट लगी थी। फिलहाल उन्हें पूरी तरह फिट होने में कम से कम एक सप्ताह और लगेगा, इसलिए उन्हें भी पहले टेस्ट से बाहर रखा गया है।
Josh Inglis और Sam Konstas की टीम में वापसी
जोश इंग्लिस, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़, को बैकअप के रूप में टीम में शामिल किया गया है।
सैम कोंस्टास ने भारत के खिलाफ 2024-25 घरेलू टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और इसी दौरान कोहली और बुमराह से बहस के चलते चर्चा में आए थे।
बुमराह ने बहस के तुरंत बाद कोंस्टास को आउट भी किया था, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में सफल रही।
WI vs AUS 2025 टेस्ट सीरीज शेड्यूल
पहला टेस्ट: 25–30 जून
दूसरा टेस्ट: 3 जुलाई से
तीसरा टेस्ट: 13 जुलाई से
ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम (WI के खिलाफ)
पैट कमिंस, सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैथ्यू कुहनेमन, नैथन ल्योन, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर,
मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (पहले टेस्ट से बाहर)
For more news: Sports


