सारा अली खान और अर्जुन प्रताप बाजवा के अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। जानें अर्जुन का बैकग्राउंड, एजुकेशन, मॉडलिंग करियर और फैमिली डिटेल्स।
बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में सारा को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ एक गुरुद्वारे में स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है—आखिर अर्जुन प्रताप बाजवा कौन हैं?
कौन हैं अर्जुन प्रताप बाजवा?
अर्जुन प्रताप बाजवा पंजाब की एक प्रभावशाली राजनीतिक फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता फतेह जंग सिंह बाजवा एक वरिष्ठ बीजेपी नेता हैं। हालांकि अर्जुन ने राजनीति से दूरी बनाए रखी है और उन्होंने अपना झुकाव मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया की ओर रखा है।
बॉलीवुड में अर्जुन की एंट्री कैसे हुई?
अर्जुन प्रताप बाजवा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना सफर एक असिस्टेंट के तौर पर शुरू किया था। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘सिंह इज़ ब्लिंग’ में बतौर असिस्टेंट काम किया था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर बढ़ाया और कई बड़े फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया है।
View this post on Instagram
एजुकेशन और पर्सनल इंटरेस्ट
अर्जुन पढ़ाई में भी काफी अच्छे रहे हैं। उन्होंने एग्रीकल्चर में डिग्री हासिल की है। इसके बावजूद उनकी रुचि ग्लैमर और परफॉर्मिंग आर्ट्स में बनी रही। खास बात यह है कि अर्जुन एक प्रशिक्षित MMA फाइटर भी हैं और ‘Band of Maharajas’ नाम के एक म्यूज़िक ग्रुप से भी जुड़े हुए हैं।
रॉयल और लग्ज़री लाइफस्टाइल
अर्जुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी प्रोफाइल से यह साफ है कि वह लक्ज़री लाइफस्टाइल जीते हैं। वह एक रिच फैमिली से हैं और मॉडलिंग व अन्य कामों से अच्छी खासी इनकम भी करते हैं। हालांकि उनकी नेट वर्थ को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सारा-अर्जुन की लव स्टोरी कब शुरू हुई?
सारा अली खान और अर्जुन प्रताप बाजवा की डेटिंग की खबरें सबसे पहले तब सामने आई थीं, जब दोनों को केदारनाथ मंदिर में एकसाथ देखा गया था। वहां की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद दोनों को मुंबई के एक कैफे में भी साथ देखा गया। हाल ही में दोनों को एक गुरुद्वारे में अरदास करते हुए स्पॉट किया गया, जिससे उनके रिश्ते की चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
View this post on Instagram
सारा अली खान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ में नजर आई थीं। इस मल्टीस्टारर फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अली फज़ल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ता और अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल थे।
क्या अर्जुन हैं सारा के मिस्टर राइट?
हालांकि सारा अली खान या अर्जुन प्रताप बाजवा ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों की एक साथ मौजूदगी और सोशल मीडिया पर वायरल होती तस्वीरें और वीडियो इस बात का इशारा ज़रूर कर रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। अब फैंस को इस जोड़ी की ओर से ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार है।


