‘Wednesday Season 2’ का पहला पार्ट 6 अगस्त 2025 को नेटफ्लिक्स पर दोपहर 12 बजे रिलीज होगा। जानें कब, कितने एपिसोड होंगे और स्टार कास्ट की पूरी जानकारी।
नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘Wednesday’ का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। ‘Wednesday Season 2’ का पहला पार्ट 6 अगस्त 2025 से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा, जिसमें चार एपिसोड एक साथ स्ट्रीम किए जाएंगे। इस सीजन को लेकर भारतीय फैंस काफी उत्साहित हैं क्योंकि इसमें नए सस्पेंस, थ्रिलर और कई पुराने कलाकारों की वापसी देखने को मिलेगी।
Wednesday Season 2 Release Date और Timing
‘Wednesday Season 2’ का पहला पार्ट 6 अगस्त 2025 (बुधवार) से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। भारतीय समयानुसार यह दोपहर 12 बजे उपलब्ध होगा। वहीं, अमेरिका में सेंट्रल टाइम के अनुसार यह मध्यरात्रि 12 बजे और ईस्टर्न टाइम के अनुसार तड़के 3 बजे रिलीज होगा। यूके में सुबह 8 बजे और ऑस्ट्रेलिया में दोपहर 3 बजे (वेस्टर्न) तथा शाम 5 बजे (ईस्टर्न) इसे देखा जा सकेगा।
कुल एपिसोड और पार्ट्स की जानकारी
Wednesday Season 2 में कुल 8 एपिसोड होंगे, जिन्हें दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट 6 अगस्त को 4 एपिसोड के साथ आएगा, जबकि दूसरा पार्ट 3 सितंबर 2025 से स्ट्रीम होगा जिसमें बाकी के 4 एपिसोड शामिल होंगे।
कहानी और क्रिएटर्स
सीरीज की कहानी अल्फ्रेड गॉफ़ और माइल्स मिलर ने लिखी है, जो इसके क्रिएटर भी हैं। इस सीजन का निर्देशन मशहूर टिम बर्टन ने किया है।
स्टार कास्ट
जेना ओर्टेगा ‘Wednesday’ के किरदार में लौट रही हैं। इसके अलावा एमा मेयर्स, जॉय सन्डे, मोसा मुस्तफा, जॉर्जीई फार्मर, विक्टर डोरोबंटू और हंटर डूहान भी सीजन 2 में नजर आएंगे।
‘Wednesday Season 2’ का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसने दर्शकों में सीरीज के नए रहस्यों और थ्रिलर का क्रेज बढ़ा दिया है। यह ब्लैक कॉमेडी और सुपरनेचुरल ड्रामा फैंस के लिए एक बेहतरीन वेब सीरीज साबित होने वाली है।


