WhatsApp Web Privacy Tips: जानें कैसे Google Chrome के Privacy Extension की मदद से WhatsApp Web पर अपनी पर्सनल चैट्स को दूसरों की नजरों से सुरक्षित और छुपाएं। ऑफिस और पब्लिक जगहों पर प्राइवेसी बनाए रखने का आसान तरीका।
WhatsApp Web Privacy Tips: आज के डिजिटल दौर में WhatsApp हमारी दैनिक बातचीत का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे दोस्तों से बात करनी हो या परिवार से जुड़े रहना हो, WhatsApp हमारी पहली पसंद है। लेकिन जब आप ऑफिस या किसी सार्वजनिक जगह पर लैपटॉप या डेस्कटॉप पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी पर्सनल चैट्स दूसरों की नजर में आ सकती हैं, जिससे प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है।
मोबाइल ऐप में WhatsApp ने प्राइवेसी के कई फीचर्स जैसे चैट छुपाना, ऑनलाइन स्टेटस छुपाना और प्रोफाइल फोटो छुपाने का विकल्प दिया है। लेकिन WhatsApp Web पर अब तक ऐसा कोई इन-बिल्ट फीचर उपलब्ध नहीं है जो आपकी चैट्स को छुपा सके।
कैसे बचाएं अपनी चैट्स?
अगर आप Google Chrome ब्राउज़र में WhatsApp Web इस्तेमाल करते हैं, तो बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के एक आसान Chrome एक्सटेंशन के जरिए आप अपनी चैट्स को दूसरों की नजरों से छुपा सकते हैं। यह तरीका खासकर ऑफिस या सार्वजनिक स्थानों पर काम करने वालों के लिए बेहद उपयोगी है, जहां आसपास कोई आपकी स्क्रीन देख सकता है।
Privacy Extension for WhatsApp Web कैसे करें डाउनलोड?
Chrome ब्राउज़र खोलें और Google में सर्च करें: Privacy Extension for WhatsApp Web
सही लिंक पर क्लिक कर एक्सटेंशन पेज पर जाएं।
पेज के दाहिने तरफ “Add to Chrome” बटन दबाएं।
“Add Extension” पर क्लिक कर एक्सटेंशन इंस्टॉल करें।
इसका इस्तेमाल कैसे करें?
एक्सटेंशन इंस्टॉल होने के बाद, Chrome के टॉप-राइट कॉर्नर में Extensions आइकन पर क्लिक करें।
“Privacy Extension for WhatsApp Web” को चुनें।
आपकी स्क्रीन पर एक मेनू खुलेगा जहां आप अपनी प्रोफाइल फोटो, चैट, नाम, मैसेज या QR कोड को ब्लर या छुपाने के लिए टॉगल कर सकते हैं।
सेटिंग्स सेव करें।
अब जब भी आप WhatsApp Web खोलेंगे, आपकी पर्सनल जानकारी दूसरों की नजरों से सुरक्षित और धुंधली (Blurred) रहेगी। इस तरह आप बिना WhatsApp Web छोड़ें अपनी प्राइवेसी बनाए रख सकते हैं।
For more news: Technology


