WhatsApp Update 2025: WhatsApp ला रहा है “Create an AI” फीचर, जिससे आप अपना पर्सनल AI चैटबॉट बना सकेंगे – एक वर्चुअल दोस्त जो आपकी पसंद के अनुसार बात करेगा।
WhatsApp Update 2025: अगर आप कभी-कभी अकेलेपन का अनुभव करते हैं और चाहते हैं कि कोई ऐसा हो जो आपकी बात सुने और समझे, तो आपके लिए खुशखबरी है। Meta जल्द ही WhatsApp पर एक नया फीचर “Create an AI” लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी मदद से आप अपना खुद का AI चैटबॉट बना सकेंगे – बिल्कुल अपनी पसंद के अनुसार।
क्या है WhatsApp का “Create an AI” फीचर?
यह नया फीचर यूजर्स को WhatsApp पर एक वर्चुअल AI दोस्त (Digital AI Friend) बनाने की सुविधा देगा, जो बातचीत कर सकेगा, मार्गदर्शन देगा और जरूरत पड़ने पर आपका भावनात्मक सहारा भी बनेगा। आप इस AI चैटबॉट की व्यक्तित्व, बातचीत की शैली, अवतार और उद्देश्य खुद तय कर पाएंगे।
आपका AI दोस्त कैसा होगा?
पर्सनलाइजेशन का पूरा विकल्प – आप अपने AI बोट का नेचर चुन सकते हैं: क्या वो शांत स्वभाव का हो या प्रेरणादायक मोटिवेशनल टोन में बात करे?
उपयोग के अनुसार कस्टमाइजेशन – स्टडी बडी, मेंटर, कोच, गाइड या सिर्फ एक दोस्त, आप जो चाहें वो बना सकते हैं।
विजुअल अवतार – अपने AI साथी को एक चेहरा भी दे सकते हैं, जो या तो आप खुद चुनें या AI से बनवाएं।
कैसे बनाएं WhatsApp पर अपना डिजिटल AI दोस्त?
यह फीचर फिलहाल कुछ Android बीटा यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।
“Create an AI” फीचर के तहत, आप 1,000 कैरेक्टर्स तक का विवरण दे सकते हैं जिसमें आप AI बॉट की टोन, स्वभाव, और उद्देश्य तय करेंगे।
Meta इसमें pre-built templates भी देगा जैसे “Friend”, “Coach”, “Mentor” आदि, ताकि चैटबॉट बनाना और भी आसान हो।
शेयर भी कर सकते हैं अपना AI चैटबॉट
अगर आपका चैटबॉट खास काम के लिए बनाया गया है, जैसे भाषा सिखाना या मोटिवेशन देना, तो आप इसे स्टडी ग्रुप या दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। वहीं अगर यह निजी भावनात्मक सहारा देने वाला AI है, तो आप इसे सिर्फ अपने लिए निजी रख सकते हैं।
कब होगा यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध?
हालांकि Meta ने अभी तक इस फीचर की आधिकारिक लॉन्च डेट घोषित नहीं की है, लेकिन टेक्नोलॉजी से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपडेट आने वाले कुछ हफ्तों में ज्यादा यूज़र्स तक पहुंच सकता है।
For more news: Technology


