WhatsApp ने लॉन्च किया नया सेफ्टी ओवरव्यू’ टूल, जिससे 68 लाख से ज्यादा स्कैम अकाउंट्स पर हुई कार्रवाई। जानें कैसे यह फीचर यूजर्स को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाएगा और WhatsApp की सुरक्षा बढ़ाएगा।
WhatsApp Safety Update 2025: व्हाट्सएप ने यूजर्स की सुरक्षा को और मजबूत करते हुए एक नया टूल ‘सेफ्टी ओवरव्यू’ (Safety Overview) लॉन्च किया है। यह टूल खासतौर पर ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम से बचाव के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही, कंपनी ने 2025 की पहली छमाही में 68 लाख से अधिक स्कैम अकाउंट्स पर बैन लगाकर कड़ी कार्रवाई की है।
क्या है WhatsApp का ‘सेफ्टी ओवरव्यू’ टूल?
WhatsApp का नया फीचर तब एक्टिव होता है जब कोई अनजान व्यक्ति आपको किसी WhatsApp ग्रुप में जोड़ता है। उस समय यूजर को एक सिक्योरिटी अलर्ट भेजा जाएगा, जिसमें उस ग्रुप से जुड़ी जरूरी जानकारी और सेफ्टी टिप्स शामिल होंगी। यूजर चाहें तो बिना चैट खोले ही उस ग्रुप से बाहर निकल सकते हैं।
नए ग्रुप्स से जुड़ी नोटिफिकेशन साइलेंट रहेंगी जब तक यूजर उसे जॉइन करने का निर्णय न लें।
इस फीचर से अनजान ग्रुप्स और स्कैम लिंक से जुड़ी गतिविधियों पर कंट्रोल संभव होगा।
अनजान कॉन्टैक्ट्स के लिए भी टेस्टिंग जारी
WhatsApp एक और सुरक्षा फीचर पर काम कर रहा है, जो अनजान लोगों से चैट शुरू करने पर उनकी पहचान से जुड़ी एक्स्ट्रा जानकारी यूजर को देगा। इससे किसी भी संदिग्ध प्रोफाइल की पहचान आसान हो सकेगी और फ्रॉड से बचाव किया जा सकेगा।
68 लाख स्कैम अकाउंट्स पर बड़ी कार्रवाई
WhatsApp ने जानकारी दी कि उसने दक्षिण पूर्व एशिया में चल रहे कई स्कैम नेटवर्क्स पर नजर रखी और 68 लाख से ज्यादा स्कैम अकाउंट्स को बैन किया।
यह स्कैम नेटवर्क कंबोडिया में स्थित था, जो रेंट-ए-स्कूटर स्कीम, फर्जी क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट, TikTok वीडियो लाइक स्कैम और फेक जॉब ऑफर्स के जरिए लोगों को ठगता था।
ChatGPT और Telegram का किया जा रहा था दुरुपयोग
OpenAI और Meta के सहयोग से हुए जांच में सामने आया कि स्कैमर्स ChatGPT का इस्तेमाल करके फर्जी मैसेज तैयार कर रहे थे, जिन्हें WhatsApp पर भेजा जा रहा था। इसके बाद पीड़ितों को Telegram चैनल पर ले जाकर फेक इन्वेस्टमेंट स्कीमों में उलझाया जाता था।
WhatsApp की ओर से अगली रणनीति
WhatsApp का कहना है कि भविष्य में भी वह ऐसे स्कैम नेटवर्क्स और फर्जी अकाउंट्स के खिलाफ सख्त कदम उठाता रहेगा। कंपनी का फोकस यूजर्स की सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फ्रॉड-फ्री डिजिटल एक्सपीरियंस देने पर है।


