WhatsApp AI Image Generator: WhatsApp यूज़र्स अब सीधे ChatGPT की मदद से AI इमेज जेनरेट कर सकते हैं। जानें कैसे करें DALL·E टूल का इस्तेमाल बिना किसी ऐप के।
WhatsApp AI Image Generator: अब WhatsApp पर भी आप AI इमेज जनरेशन का मजा ले सकते हैं। OpenAI ने WhatsApp यूज़र्स के लिए अपना पॉपुलर ChatGPT इमेज टूल (DALL·E) इंटीग्रेट कर दिया है, जिससे यूज़र्स चैट करते-करते अपनी मनचाही तस्वीरें बनवा सकते हैं — वो भी किसी अतिरिक्त ऐप या वेबसाइट पर जाए बिना।
कैसे करें ChatGPT इमेज टूल का इस्तेमाल WhatsApp पर?
1. नंबर सेव करें: OpenAI का ऑफिशियल WhatsApp नंबर +1-800-242-8478 (1-800-ChatGPT) अपने फोन में सेव करें।
2. चैट शुरू करें: WhatsApp पर इस नंबर को ओपन करें और एक साधारण “Hi” भेजें।
3. लॉगिन करें: बॉट द्वारा भेजे गए सिक्योर लिंक पर क्लिक करें और अपने OpenAI अकाउंट से लॉगिन करें।
4. प्रॉम्प्ट भेजें और इमेज पाएं: अब कोई भी क्रिएटिव प्रॉम्प्ट भेजें जैसे – “एक समुद्र तट पर बैठा रोबोट चित्रित करो” या “चंद्रमा पर चाय पीते दो एलियन दिखाओ” और आपको कुछ ही सेकंड्स में AI द्वारा जेनरेट की गई इमेज मिल जाएगी।
OpenAI ने X पर किया बड़ा ऐलान
OpenAI ने इस फीचर का ऐलान X (पूर्व में ट्विटर) पर किया और लिखा – “ChatGPT का इमेज जनरेशन टूल अब 1-800-ChatGPT पर WhatsApp के ज़रिए उपलब्ध है।”
Don’t forget to link your ChatGPT account to 1-800-ChatGPT in WhatsApp to get more image generations.
— OpenAI (@OpenAI) June 16, 2025
Meta AI के ज़रिए भी बन सकती हैं AI इमेज
अगर आप Meta AI का इस्तेमाल करते हैं तो वहां भी आप फोटो बना सकते हैं। Meta AI चैट विंडो में कोई भी विज़ुअल प्रॉम्प्ट डालें, जैसे – “एक स्पेसशिप में गिटार बजाते हुए एलियन को दिखाओ” और AI कुछ ही पलों में इमेज तैयार कर देगा।
यह फीचर Meta के LLaMA 4 मॉडल पर आधारित है जो न केवल इमेज बनाता है बल्कि वीडियो, टेक्स्ट, और सवालों का जवाब भी देता है।
For more news: Technology


