WhatsApp Tricks: WhatsApp की 7 सीक्रेट ट्रिक्स जानें जो बहुत कम लोगों को पता होती हैं। बिना चैट खोले मैसेज भेजें, प्रोफाइल हाइड करें और भी बहुत कुछ!
WhatsApp Tricks: आज के डिजिटल जमाने में WhatsApp हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। चैटिंग, कॉलिंग, फोटो-वीडियो शेयरिंग से लेकर फाइल ट्रांसफर तक, WhatsApp हर रोज़ इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि WhatsApp में कुछ ऐसे खास फीचर्स भी हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोग अनजान रहते हैं? अगर आप इन ट्रिक्स को जानकर इस्तेमाल करेंगे, तो दोस्तों में स्मार्ट यूज़र के तौर पर आपकी पहचान बनेगी। आइए जानते हैं WhatsApp की 7 शानदार ट्रिक्स, जिनमें से आखिरी वाला है सबसे धांसू!
1. बिना चैट खोले मैसेज भेजें
अगर आप सीधे किसी को मैसेज भेजना चाहते हैं बिना चैट खोले, तो “Click to Chat” फीचर का इस्तेमाल करें। इसके लिए ब्राउज़र में टाइप करें:https://wa.me/91XXXXXXXXXX (यहाँ X की जगह मोबाइल नंबर डालें) यह लिंक क्लिक करते ही सीधे उस नंबर पर WhatsApp चैट खुल जाएगी।
2. खुद को मैसेज भेजें
कभी-कभी खुद को नोट्स या जरूरी बातें भेजनी पड़ती हैं। WhatsApp में New Chat पर जाकर अपने नाम पर क्लिक करें और खुद को मैसेज भेजें। यह आपका पर्सनल नोटबुक जैसा काम करेगा।
3. जरूरी मैसेज को पिन करें
किसी महत्वपूर्ण मैसेज को बार-बार खोजने से बचने के लिए उसे लॉन्ग प्रेस करके “Star” करें। बाद में आप ‘Starred Messages’ सेक्शन में जाकर इन्हें आसानी से देख सकते हैं।
4. किसी चैट को म्यूट करें
अगर कोई ग्रुप या चैट आपको बार-बार परेशान करता है लेकिन आप उसे ब्लॉक नहीं करना चाहते, तो उसे म्यूट कर दें। चैट पर होल्ड करके ऊपर म्यूट आइकन चुनें और 8 घंटे, 1 हफ्ते या हमेशा के लिए म्यूट कर सकते हैं।
5. WhatsApp पर लॉक लगाएं
अपनी प्राइवेसी के लिए WhatsApp को लॉक करें। Settings > Privacy > Fingerprint Lock में जाकर फिंगरप्रिंट लॉक इनेबल करें। इससे आपकी चैट पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी।
6. फोटो को डाक्यूमेंट के रूप में भेजें
अगर आप चाहते हैं कि भेजी गई फोटो की क्वालिटी खराब न हो, तो उसे डाक्यूमेंट के रूप में भेजें। फाइल शेयर करते समय “Document” ऑप्शन चुनें और फोटो सेलेक्ट करें। इससे फोटो की क्वालिटी बनी रहेगी।
7. प्रोफाइल पिक, स्टेटस और लास्ट सीन छुपाएं (सबसे धांसू ट्रिक!)
WhatsApp में अब आप चुन सकते हैं कि कौन आपकी प्रोफाइल फोटो, स्टेटस और लास्ट सीन देख सके। Settings > Privacy > Profile Photo/Status/Last Seen में जाएं और “My Contacts Except…” चुनकर उन लोगों को सेलेक्ट करें जिनसे आप ये चीज़ें छुपाना चाहते हैं। यह फीचर प्राइवेसी के लिए बहुत फायदेमंद है।
For more news: Technology


