45 हजार का स्मार्टफोन आपको मिल रहा है 36 हजार में 

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो नथिंग के दमदार फोन पर जरूर ध्यान दें. नथिंग फोन 2 पर भारी छूट मिल रही है. इस फोन को आप 44,999 रुपये की जगह सिर्फ 35,999 रुपये में खरीद सकते हैं

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर नथिंग फोन 2 को कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है.

लंदन की स्मार्टफोन कंपनी नथिंग ने इसी साल नथिंग फोन 2 को लॉन्च किया है. इसे 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. हालांकि, अब आपको इतना पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है

फ्लिपकार्ट पर नथिंग फोन 2 का 8GB+128GB मॉडल की कीमत 35,999 रुपये है. इसके अलावा 12GB+256GB मॉडल के लिए 36,999 रुपये खर्च करने होंगे. 12GB+512GB वेरिएंट 38,999 रुपये में मिलेगा

यह स्मार्टफोन डार्क ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिल रहा है. अगर आपके पास ICCI बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड है तो 2,000 रुपये का बेनिफिट अलग से मिलेगा.

आप दूसरे बैंक के कार्ड के जरिए भी अलग से डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. बस ऑफर्स की रकम में बदलाव हो सकते हैं.

आप 33,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं.