“गोविंदा को माफ़ करेंगी सुनीता आहूजा? रख दी ये एक बड़ी शर्त – बोलीं, ‘अगर वो मेरी सोच के मुताबिक ज़िंदगी जिए…’”

पिछले कुछ महीनों से गोविंदा पर चीटिंग और अफेयर की अफवाहें चर्चा में हैं।

सुनीता आहूजा ने खुद माना कि उन्होंने भी उनके कथित रिश्ते के बारे में सुना है।

अपने नए व्लॉग में सुनीता ने कहा कि वह गोविंदा को एक शर्त पर माफ़ कर सकती हैं।

सुनीता का बयान: “वो मेरा बचपन का प्यार है, अगर वो बदल जाए और मेरी सोच के मुताबिक ज़िंदगी जिए, तो मैं माफ़ कर दूंगी।”

उन्होंने कहा कि इस उम्र में वो मेंटल स्ट्रेस नहीं झेल सकतीं, खासकर जब वो मेनोपॉज से गुजर रही हैं।

सुनीता ने कहा कि ऐसे समय में उन्हें पति और बच्चों का साथ चाहिए, न कि और दबाव।

सुनीता बोलीं: “मैंने इशारों में और सीधे तौर पर सब कह दिया है, समझदार के लिए इशारा ही काफी होता है।”

सुनीता ने कहा कि हर चीज़ की एक उम्र होती है—जवानी में मस्ती ठीक है, लेकिन बाद में जिम्मेदारी जरूरी है।

इस साल मार्च में यह कपल अपनी 39वीं शादी की सालगिरह मनाने वाला है।