क्या राजनीति में आने के बाद एक्टिंग को छोड़ देंगे रामायण के राम 

टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं.

आज भी अरुण गोविल को राम के नजरिए से ही देखा जाता है.

मौजूदा समय में अरुण गोविल ने राजनीति में एक नई शुरुआत की है

एक्टर नितेश तिवारी की रामायण में राजा दशरथ की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे

अरुण गोविल अपने राजनीतिक करियर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं

अरुण गोविल ने राजनीति के बाद एक्टिंग की दुनिया में कमबैक करने को लेकर कहा

उन्होंने कहा, एक्टिंग की दुनिया से दूर ये मेरे करियर की एक नई पारी है और मैं इसे लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं. अभी मैं देख रहा हूं कि ये कैसे मोड़ लेता है

अरुण गोविल ने कहा, उन्हें पहले भी राजनीतिक टिकट की पेशकश की गई थी, लेकिन तब उनका ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था.

रामानंद सागर की 'रामायण' में अरुण गोविल ने श्रीराम का किरदार निभाया था. इस किरदार में अरुण इस कदर ढल गए थे कि लोग उनकी एक्टिग के कायल हो गए उन्हें सच में भगवान राम मानने लगे