By Rochita
ऐसा कोई घर नहीं होगा, जहां भिंडी की सब्जी नहीं बनती होगी। लेकिन कई ऐसे लोग हैं जिन्हें भिंडी खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे खाने से उन्हें परेशानी हो सकती है।
जिन लोगों को भिंडी से एलर्जी है, उन्हें भिंडी नहीं खानी चाहिए।
जिभिंडी में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा होती है,। जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें सीमित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का सेवन करना चाहिए।
जिन लोगों को पेट संबंधी समस्याएँ हैं, जैसे कि गैस या पेट दर्द, उन्हें भिंडी से दूर रहना चाहिए। ऐसे लोगों को भिंडी खाने से एसिडिटी और ब्लोटिंग की दिक्कत हो सकती है।
जिन लोगों को किडनी संबंधी समस्याएँ जैसे किडनी और पित्ताशय की पथरी है तो भिंडी का सेवन आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।
भिंडी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के रोगी अगर भिंडी खाते हैं तो इससे उनका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
कई लोग भिंडी को अत्यधिक तेल में पकाकर खाते हैं , जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की संभावना होती है। बेहतर है कि भिंडी को कम तेल और कम मसाला डालकर पकाएं।