नवरात्रि में नौ दिन पहनें इन रंगों के कपड़े, माना जाता है शुभ
By Neha
इन नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि में रंगों का भी विशेष महत्व होता है. कहा जाता है कि इन नौ दिनों के नौ रंग माता दुर्गा के हर एक रूप को समर्पित होते हैं.
By Neha
पहला दिन- नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण किए जाते हैं. कहा जाता है कि पीले रंग के वस्त्र धारण करके पूजा-पाठ करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
By Neha
दूसरा दिन- नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्राचारिणी की पूजा होती है. मां ब्रह्राचारिणी को हरा रंग बहुत पसंद है. इसलिए इस दिन हरे रंग के कपड़े पहन कर पूजा करें
By Neha
तीसरा दिन- नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है. इस दिन आप भूरे रंग के कपड़े पहन कर मां दुर्गा को खुश कर सकते हैं.
By Neha
चौथा दिन- नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है. मां कुष्मांडा को नारंगी रंग पसंद होता है. इस दिन आप नारंगी रंग पहन कर मां दुर्गा की की पूजा करें.
By Neha
पांचवा दिन- पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. इस दिन सफेद रंग पहनना शुभ माना जाता है.
By Neha
षष्ठी- नवरात्रि के छठे दिन को षष्ठी कहते हैं. इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. इस दिन के लिए लाल रंग बहुत शुभ माना जाता है.
By Neha
सप्तमी- सप्तमी के दिन कालरात्रि की पूजा होती है. इस दिन नीला रंग पहनना शुभ माना जाता है.
By Neha
अष्टमी- नवरात्रि के आठवें दिन यानी अष्टमी को महागौरी की पूजा होती है. इस दिन गुलाबी रंग पहनना शुभ होता है. इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहन कर माता की पूजा करें.
By Neha
नवमी- नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस दिन बैंगनी रंग पहनना बेहद शुभ होता है.
By Neha