By rochita
सभी सब्जियों जैसे (गाजर, शिमला मिर्च, मटर, पत्तागोभी, प्याज, फ्रेंच बीन्स, लहसुन )को बारीक़ काट ले।
एक पतीला ले उसमे एक चम्मच बटर डालकर गरम करे उसमे कटा हुआ हरी मिर्च और लहसुन डाले इससे मीडियम आंच पर हल्का से भुन ले।
बारीक़ कटा हुआ प्याज डाले 1-2 मिनट के लिए भूने।
अब सभी सब्जियों (गाजर, शिमला मिर्च, मटर, पत्तागोभी, फ्रेंच बीन्स ) को इसमें डाले साथ में स्वादनुसार नमक डाले और 3-4 मिनट के लिए भुन ले।
स्वादनुसार नमक और 1/2 चम्मच काली मिर्च डाले ।
2 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें। अच्छी तरह मिलाये और सब्जियों को उबलने के लिए छोड़ दे।
एक कटोरी में 2 चम्मच कार्नफ्लोर और पानी का घोल बनाये फिर सब्जियों में डालकर चमचे से अच्छे से चलाये और 5-6 तक पकाए जब यह पक जाये तो गैस बंद करे ।
अब आप का vegetable soupतैयार हो गया है ऊपर से धनिया पत्ती से सजाकर परोसें।
अब गरमा गरम वेजिटेबल सूप फैमिली के साथ सर्व करे