By rochita
वेज सैंडविच को बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर और खीरे को बारीक काट लें और तीनों को एक साथ मिला कर एक बाउल में रख लें.
इसके बाद इसमें एक चम्मच टोमैटो सॉस को ऐड करें. फिर इसमें कम से कम दो चम्मच मेयोनीज डालें.
अब इसमें थोड़ा सा मिक्स्ड हर्ब्स डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
इसके बाद एक ब्रेड लें और इसके ऊपर पहले से तैयार मिक्स डालें और अच्छे से फैला लें.
फिर दूसरी ब्रेड लें और ऊपर कवर कर दें. इसी तरह सारे ब्रेड तैयार कर लें.
अब एक पैन को गर्म करें और थोड़ा सा बटर डालें
और फिर ब्रेड को एक तरफ से कुरकुरा होने तक सेंक ले.
इसके बाद इसे पलट दे और दूसरी तरफ से भी बटर लगाकर होने तक सेंक लें.
लीजिये तैयार है आपका वेजिटेबल सैंडविच अब इसे गर्मागर्म सर्व करे