By Bharti
वेज मलाई सैंडविच एक बेहद ही आसान सैंडविच रेसिपी है, जिसे क्रीम और सब्जियों के साथ तैयार किया जाता है।
कप गाजर, कद्दूकस, शिमला मिर्च, प्याज, पतागोभी, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर, नमक. मलाई. ब्रेड स्लाइस,हरी मिर्च।
गाजर, धनिया पत्ती, पत्तागोभी, प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च को धोकर बारीक काट लें या कद्दूकस कर लें।
सब्जियों के इस मिक्स्चर में मलाई डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
अब स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालें। आप चाहें तो चाट मसाला भी मिला सकते हैं।
अब दो ब्रेड स्लाइस लें। फिर इस पर सब्जियों और मलाई मिक्स्चर को एक चम्मच की मदद से ब्रेड पर अच्छी तरह से फैलाएं।
फिलिंग करने के बाद दूसरे स्लाइस को इसके ऊपर रखकर अच्छी तरह से प्रेस करें।
अगर आपको ग्रिल ब्रेड सैंडविच खाना पसंद है तो ब्रेड को हल्का पैन पर सेक भी सकते हैं।
स्वादिष्ट वेज मलाई सैंडविच बनकर तैयार है। आप इसे नाश्ते में या शाम को खा सकते हैं।