Nubia Flip 5G फोन को लॉन्च कर दिया गया है. ये दुनिया का सबसे सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा
नूबिया के इस फ्लिप फोन की प्री-सेल शुरू हो गई, जिसे आधिकारिक तौर पर 16 अप्रैल को बेचा जाएगा.
चीन में Nubia Flip 5G के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं, जिनमें 8जीबी रैम और 256GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 2999 युआन (34 हजार 500 रुपये) है
12GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट वाले फ्लिप फोन की कीमत 3699 युआन (42 हजार 500 रुपये) है. इसके साथ ही यह फ्लिप फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जो कैरेमल, मिल्क टी और टैरो हैं.
नूबिया के इस फोन में 6.9 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1188 x 2790 पिक्सल को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें 1.43 इंच का एक छोटा और सेकेंडरी डिस्प्ले भी दिया गया है
इस स्मार्टफोन का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इस फोन के पिछले हिस्से में गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कैमरा सेंसर्स हैं.
फोन को 2 लाख बार फोल्ड किया जा सकता है, Nubia Flip 5G में 4,310mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है.