राज कपूर और नरगिस की इस फिल्म ने मचा दिया धमाल, लेकिन टूट गई जोड़ी 

राज कपूर और नरगिस की जोड़ी 40 के दशक की सुपरहिट जोड़ी रही 

बॉक्स ऑफिस पर दोनों की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर मिला था 

फिल्मों में काम करते-करते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था 

लेकिन 60 का दशक आते-आते ये जोड़ी टूट गई थी 

नरगिस और राज कपूर जब आखिरी बार पर्दे पर कपल के रूप में आए तब भी पसंद किए गए.

साल 1956 में बॉक्स ऑफिस पर आयी उनकी ऐसी फिल्म जो सफल रही लेकिन उसके बाद ये जोड़ी कभी लीड रोल में साथ में नजर नही आयी 

साल 1956 में फिल्म चोरी-चोरी रिलीज हुई थी इसमें बतौर कपल राज कपूर और नरगिस आखिरी बार नजर आए.

इस फिल्म में नरगिस और राज कपूर की लव स्टोरी दिखाई गई

फिल्म चोरी चोरी का बजट 40 लाख रुपये था जबकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 6 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन किया था.

फिल्म चोरी-चोरी 1956 की तीसरी हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म थी जिसने जबरदस्त कमाई की थी.

नरगिस और राज कपूर ने साथ में 'आवारा', 'श्री 420', 'अंदाज', 'आग', 'आह', 'बरसात', 'जान पहचान', 'बेवफा', 'प्यार', 'अंबर', 'धूम', 'आशियाना' जैसी बेहतरीन फिल्में की हैं